अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली भाजपा नेत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा-देश में कई तरह के जिहाद चल रहे हैं, जिनमें डॉक्टर जिहाद भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही नहीं।

आगरा के बल्केश्वर चौक में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ये बातें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं।
आगरा। स्टार समाचार वेब
अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली भाजपा नेत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा-देश में कई तरह के जिहाद चल रहे हैं, जिनमें डॉक्टर जिहाद भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही नहीं। ऐसे डॉक्टर से इलाज नहीं कराना चाहिए। सनातन ही धर्म है बाकी सभी मत हैं। जिसने सनातन धर्म छोड़ा वो विधर्मी है। चादर और फादर से दूर ही रहें, नहीं तो अपने पूर्वजों से दूर हो जाएंगे। आगरा के बल्केश्वर चौक में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ये बातें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि हम खुद को भूल रहे हैं, तभी तो हिंदू सम्मेलन की जरूरत पड़ रही है। देश के टुकड़े करने वाला देश का पिता नहीं हो सकता है। भारत देश की सिर्फ मां है। जो देश का नहीं, वह मृत्यु के समान है।
हिंदू पैदा करें पांच संतान
हमारे देश में बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही हैं, क्योंकि उनको संस्कारों से नहीं पाला गया। हर हिंदू पांच संतान पैदा करे और चादर और फादर से भी दूर रहने का संकल्प ले। पूर्व सांसद ने कहा कि भारत में निष्ठा रखने वाली संतान चाहिए। बच्चों में भेद न करें। भारत में पराक्रम और शौर्य कम नहीं।
रोहिंग्या की संतानें देशभक्त नहीं
पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा रोहिंग्या की संतानें देशभक्त नहीं हो सकती। मैं यहां पर हिंदुओं को जगाने और बताने आई हूं। भारत को विधर्मी मुक्त सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए विधर्मियों को परखने की जरूरत है। जो हिंदुत्व से अपने को जगा लेता है, वो मुसलमान नहीं रहता है। मैं कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान करती हूं।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।