×

मैदान पर वापसी की तैयारी, इस मुकाबले में खेल सकते हैं नेमार

नीय समाचार एजेंसी 'ग्लोबो एस्पोर्टे' के अनुसार, बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार नेमार संभवतः विला बेलमिरो स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के अंतिम 15 मिनटों में मैदान पर दिखाई देंगे।

By: Prafull tiwari

Nov 01, 20255:29 PM

view16

view0

मैदान पर वापसी की तैयारी, इस मुकाबले में खेल सकते हैं नेमार

रियो डी जेनेरियो । नेमार चोट से उबरकर वापसी कर सकते हैं। वह सैंटोस और फोर्टालेजा के बीच होने वाले घरेलू मुकाबले में नजर आ सकते हैं। सैंटोस क्लब ब्राजील की सीरी ए लीग में रेलीगेशन से बचने की जंग लड़ रहा है।  33 वर्षीय नेमार ने शुक्रवार को सैंटोस की फर्स्ट टीम के साथ अभ्यास किया। उम्मीद की जा रही है कि मैनेजर जुआन पाब्लो वोजवोडा उन्हें स्क्वाड में शामिल करेंगे।

स्थानीय समाचार एजेंसी 'ग्लोबो एस्पोर्टे' के अनुसार, बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार नेमार संभवतः विला बेलमिरो स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के अंतिम 15 मिनटों में मैदान पर दिखाई देंगे। 18 सितंबर को ट्रेनिंग के दौरान जांघ में चोट लगने के बाद से नेमार ने कोई मैच नहीं खेला है। ब्राजील के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल स्कोरर नेमार अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म हासिल करने की दौड़ में हैं। यह विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित होगा।

अक्टूबर 2023 में घुटने की गंभीर चोट के बाद से नेमार ने ब्राजील के लिए कोई मैच नहीं खेला है। राष्ट्रीय टीम के कोच कार्लो एंचेलोटी ने स्पष्ट किया है कि विश्व कप के लिए केवल पूरी तरह फिट खिलाड़ी ही चयन के पात्र होंगे। इस साल की शुरुआत में, नेमार ने सैंटोस में अपने प्रवास को दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया था। बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्ट्राइकर, सऊदी प्रो लीग की टीम अल-हिलाल से अलग होने के बाद जनवरी में छह महीनों के अनुबंध पर अपने बचपन के क्लब में लौटे थे।

नेमार ने इस सीजन में 13 लीग मैच खेले, जिसमें 3 गोल किए हैं। 8 बार की ब्राजीलियन सीरी ए चैंपियन सैंटोस 29 मैचों के बाद रेलीगेशन जोन से एक अंक ऊपर है। वह 32 अंकों के साथ 16वें स्थान पर हैं और 17वें स्थान पर काबिज एस्पोर्टे क्लब विटोरिया से केवल एक अंक की मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। सैंटोस ने इस सीजन अब तक 29 मैचों में 8 मैच जीते। इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 13 मैच ड्रॉ भी रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

IPL 2026 ScheduleIPL 2026 शेड्यूल जारी: RCB vs SRH पहला मैच

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।

Loading...

Mar 12, 202610:35 AM

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बना टी20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में दी करारी शिकस्त।

भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। संजू सैमसन की 89 रनों की पारी और बुमराह-अक्षर की गेंदबाजी से भारत बना विश्व विजेता।

Loading...

Mar 08, 202610:57 PM