वहीं मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के आडिट का आदेश दिया और 2400 किलोवाट की हाइड्रोजन बेस्ड ट्रेन के लॉन्च करने के साथ ग्रीन एनर्जी में एक बड़ी छलांग का ऐलान किया, जो पूरी तरह से भारत में डेवलप हुई है।

सख्त चेतावनी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआईआई के एक समारोह के दौरान दी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
रेल कंपनियां गुणवत्ता में सुधार करें वरना सभी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। ऐसे किसी भी मैन्युफैक्चरर और सप्लायर को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो रेलवे को घटिया माल सप्लाई करते हैं। मुझे पता है कि कई कलपुर्जा निर्माता इसे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन यह हमारे यात्रियों की सुरक्षा के लिए बहुत-बहुत अहम है। यह सख्त चेतावनी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआईआई के एक समारोह के दौरान दी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसी कंपनियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। वहीं मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के आडिट का आदेश दिया और 2400 किलोवाट की हाइड्रोजन बेस्ड ट्रेन के लॉन्च करने के साथ ग्रीन एनर्जी में एक बड़ी छलांग का ऐलान किया, जो पूरी तरह से भारत में डेवलप हुई है। ट्रैक और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने प्रोडक्ट्स के सेलेक्शन से लेकर सप्लाई तक गुणवत्ता नियंत्रण में पूरी तरह से बदलाव करने के लिए कहा।
वैष्णव ने कहा कि जो सुधार नहीं करेंगे, वे हार जाएंगे। मैं सभी से प्रक्रियाओं में सुधार करने के लिए आह्वान करता हूं। उन्होंने रेलवे बोर्ड को ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है जो गुणवत्ता की जांच करने में परफेक्ट हों। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें घटिया उपकरण बनाने और रेलवे को आपूर्ति करने वाले लोगों को प्रतिबंधित, सूची से हटाना और कभी-कभी ब्लैकलिस्ट भी करना चाहिए। निर्दयी बनें। एक्शन लें। हाथ पर हाथ रखने से कुछ नहीं होगा।
मंत्री ने कहा कि अफसरों की ओर इशारा करते हुए कहा-सख्ती दिखाने के लिए जिम्मेदारों को आगे आना होगा। घटिया सामग्री सप्लाई करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। चाहे सिग्नलिंग हो, अर्थिंग हो, ट्रैक उपकरण हों, या लोकोमोटिव के पुर्जे हों। सभी प्रोडक्ट्स में 10 गुना सुधार चाहिए।
रेल मंत्री ने आरडीएसओ की भूमिका पर भी जोर दिया, जो पिछले 3 सालों से स्पेसिफिकेशन अपग्रेडशन पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह काम बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहिए। यह एक महत्वाकांक्षी समाज है। लोग 1950 या 60 के दशक की सेवाओं से खुश नहीं होंगे। 2025 की दुनिया विश्वस्तरीय रेल यात्रा की हकदार है और इसकी मांग भी करती है।
रेल मंत्री वैष्णव ने भारत की पहली 2400 किलोवाट की हाइड्रोजन ट्रेन का प्रदर्शन किया और इसे एक साहसिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमने इस तकनीक का आयात न करने का एक कठिन फैसला लिया है। हम नई तकनीकों में सबसे आगे होंगे।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह