बारिश ने बरपाया कहर...यूपी के 17 जिलों में बाढ़... घर जमींदोज...16 लोगों की गई जान 

मानसूनी बारिश का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में नजर आ रहा है। दरअसल, यूपी-बिहार में बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। बिहार के मुंगेर, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, पटना समेत कई जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। बिहार के पूर्णिया में 38 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई।  

By: Arvind Mishra

Aug 05, 20256 hours ago

view1

view0

बारिश ने बरपाया कहर...यूपी के 17 जिलों में बाढ़... घर जमींदोज...16 लोगों की गई जान 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर बरस रहा है।

  • प्रदेश के 11 जिलों के स्कूल बंद, सात राज्यों में अलर्ट

  • उत्तराखंड के हल्द्वानी में नदी में बहने से 3 लोगों की मौत 

  • हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते 310 सड़कें बंद 

    नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब

मानसूनी बारिश का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में नजर आ रहा है। दरअसल, यूपी-बिहार में बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। बिहार के मुंगेर, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, पटना समेत कई जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। बिहार के पूर्णिया में 38 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई।  उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी समेत 17 जिलों के 402 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 343 मकान बारिश के चलते गिर गए हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई है। जौनपुर, चंदौली, सुल्तानपुर, कानपुर, पीलीभीत और सोनभद्र में 5 अगस्त, वाराणसी, हमीरपुर और लखीमपुर में 6 अगस्त तक, जबकि प्रयागराज और मिर्जापुर में 7 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है।

शिमला में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से 310 सड़कें बंद हैं। शिमला में बारिश के बाद 3 घरों पर लैंडस्लाइड हो गया। लोगों ने एक दिन पहले ही घर छोड़ा था। रात में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी बंद है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नदी में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई।

केरल में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

झारखंड में बिजली गिरने की चेतावनी

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 6 अगस्त को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का अलर्ट  

छत्तीसगढ़ के सुकमा, बस्तर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, रायपुर सहित 17 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। यह चेतावनी अगले 5 दिनों तक के लिए जारी की गई है। 6 अगस्त से पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। पिछले 48 घंटों में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ जगहों हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

पंजाब में डैम हो गए लबालब

पंजाब के चार जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। बाकी जिलों में कल तक हल्की या सामान्य बारिश के आसार हैं। सुबह तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई और कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की गिरावट आई है।

हरियाणा के 15 जिलों में अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इस मानसून सीजन राज्य में अब तक सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। औसतन 227.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 277.3 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 557.5 मिमी और महेंद्रगढ़ में 543.9 मिमि बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में 47 फीसदी ज्यादा बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में 28.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 47 प्रतिशत बरसात है। मानसूनी बारिश ने 77 फीसदी कोटा पूरा कर लिया है। अगस्त में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। हालांकि, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज: भारतीय सेना की मारक क्षमता में क्रांतिकारी बढ़ोतरी

1

0

भारतीय सेना में शामिल हो रहा है स्वदेशी पिनाका एक्सटेंडेड रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम, जिसकी मारक क्षमता 75 किमी से ज्यादा है। जानें कैसे यह गेम-चेंजर हथियार 44 सेकंड में 72 रॉकेट दागकर दुश्मन को तबाह कर सकता है।

Loading...

Aug 05, 2025just now

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल... धराली में विनाशकारी बाढ़

गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है।

Loading...

Aug 05, 20251 hour ago

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल  सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है।

Loading...

Aug 05, 20251 hour ago

पीएम मोदी का तंज... विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी और उसने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया है।

Loading...

Aug 05, 20255 hours ago