राम माधव ने कहा-हम सभी आरएसएस कार्यकर्ता खुश हुए, लेकिन केवल हम ही नहीं, बल्कि संगठन का समर्थन करने वाले अन्य लोग भी संतुष्ट हुए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से संघ अपना 100वां वर्ष शुरू करने जा रहा है और बीते 100 सालों में यह संगठन लगातार मजबूत हुआ है।

वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारत को कोई भी परमाणु धमकी डरा नहीं सकती। हमें ट्रंप की शैली को समझना चाहिए, जैसे उन्होंने उत्तर कोरिया से संवाद किया था। इसी तरह भारत भी अपने हितों को ध्यान में रखते हुए दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। यह बात आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कही। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर की परमाणु धमकी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों तक पर खुलकर अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में संघ का जिक्र किया था। इस पर राम माधव ने कहा-हम सभी आरएसएस कार्यकर्ता खुश हुए, लेकिन केवल हम ही नहीं, बल्कि संगठन का समर्थन करने वाले अन्य लोग भी संतुष्ट हुए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से संघ अपना 100वां वर्ष शुरू करने जा रहा है और बीते 100 सालों में यह संगठन लगातार मजबूत हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के मुद्दे पर भी राम माधव ने कहा-ट्रंप एक ट्रांजेक्शनलिस्ट हैं। ट्रांजेक्शनलिस्ट का मतलब एक ऐसे शख्स से हं,ै जो बड़े गठबंधनों या साझा मूल्यों के बजाय किली विशेष, द्विपक्षीय संबंधों और सौदों पर फोकस करते हैं। ट्रंप का उद्देश्य केवल अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। राम माधव ने यह भी कहा कि भारत इस चुनौती से निपटने में असफल नहीं रहा है। भारत कई कदम उठा रहा है और हर निर्णय राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर ही लिया जा रहा है।
राम माधव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई सालों से कांग्रेस राजनीतिक कारणों से संघ का विरोध करती आई है। कांग्रेस और कुछ अन्य लोग सार्वजनिक रूप से संघ का विरोध करके राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं, लेकिन आरएसएस उन सभी का विरोध करता है जो देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ खड़े होते हैं।
अक्सर उठने वाले सवाल पर कि क्या भाजपा और आरएसएस में कोई मतभेद है, राम माधव ने स्पष्ट किया कि दोनों संगठन एक ही वैचारिक परिवार से जुड़े है। भाजपा राजनीतिक काम करती है, जबकि संघ समाज में लोगों के बीच काम करता है। इसलिए दोनों के बीच किसी तरह का टकराव या मतभेद नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।