नवरात्रि शुरू होते ही दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो चुका है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है।

लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी बनाया जाएगा। यह जानकारी मिलते ही संत समाज ने मोर्चा खोल दिया है।

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नवरात्रि शुरू होते ही दशहरा नजदीक आने के साथ ही देशभर में रामलीला की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। मंचन के लिए पात्रों का चयन भी हो चुका है, लेकिन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार देने के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस चयन के खिलाफ साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया है, जबकि कुछ इसे कला और आध्यात्मिक परिवर्तन के नजरिए से स्वीकार रहे हैं। दरअसल, दिल्ली की विख्यात लवकुश रामलीला आरंभ से पहले ही विवादों में गिर गई है। इसकी वजह पूनम पांडे को रामलीला में दिया जाने वाला किरदार है। इस बार की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी बनाया जाएगा। यह जानकारी मिलते ही संत समाज ने मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश के चर्चित कंप्यूटर बाबा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा-पूनम पांडे को मंदोदरी नहीं, बल्कि सूर्पनखा बनाना चाहिए।
दरअसल, पूनम पांडे की बोल्ड छवि को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन अचानक से उन्हें दिल्ली में आज रात से शुरू होने जा रही लव कुश रामलीला में मंदोदरी का पात्र दिया गया है।
जब कंप्यूटर बाबा से इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-पूनम पांडे को मंदोदरी नहीं बल्कि सूर्पनखा का पत्र निभाना चाहिए। रामलीला के अध्यक्ष को इतने दिन हो गए रामलीला करते-करते, लेकिन उन्हें बुद्धि नहीं आई कि आपको किसको क्या पात्र देना चाहिए।
कंप्यूटर बाबा ने कहा-पूनम पांडे को मंदोदरी का नहीं, बल्कि सूर्पनखा का पात्र देना चाहिए। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि सूर्पनखा ब्राह्मण थी, रावण की बहन थी और मंदोदरी की ननद थी। रामलीला के अध्यक्ष से मैं अनुरोध करता हूं कि जो जैसा है उसको वैसा ही पात्र बनाया जाए।
इधर, महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज ने कहा-चित्र और चरित्र में अंतर होता है। पूनम पांडे अगर मंदोदरी का किरदार निभाती हैं और रामायण का अध्ययन करती हैं, तो उनके जीवन में आध्यात्मिक बदलाव आ सकता है। मैंने 2019 में अपने कैंप में राखी सावंत को आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने कृष्ण और राधा के भक्ति गीतों पर नृत्य किया। इससे उनके अंदर भारतीय वेदांत की महत्ता का अनुभव हुआ।
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा-रामलीला समितियों से हमारी अपील है कि वे शालीनता बनाए रखें। कलाकारों की पृष्ठभूमि और आचरण का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि रामलीला की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे। सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है, ताकि गलत संदेश न जाए।
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य ने कहा-मंदोदरी पंच कन्याओं में से एक है, जो मर्यादा और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे में किसी को भी यह किरदार देना उचित नहीं। रामचरितमानस एक पवित्र ग्रंथ है। इसके पात्रों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह के कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया। आरोप है कि 18 अप्रैल के संबोधन में सांसदों की मंशा पर सवाल उठाकर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई।
कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मणिपुर में आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया।
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की जान चली गई। बचाव कार्य जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के बाद मचा हड़कंप। 4 घंटे हवा में रहने के बाद बेंगलुरु में हुई सुरक्षित लैंडिंग।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जालो क्षेत्र में यात्री बस पलटने से 15 लोगों की जान चली गई। जानें हादसे की वजह और राहत कार्य की ताजा स्थिति।
बिहार के जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में झाझा के भरोसी साह की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हैं।
नेशनल हेराल्ड केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। ट्रायल कोर्ट द्वारा चार्जशीट खारिज किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच फैसला लेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की रैली में टीएमसी सरकार को 'निर्मम' बताया और राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी का समर्थन किया। पढ़ें बांकुरा जनसभा की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह