25 नवंबर को राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पर 45 से अधिक प्राइवेट जेट्स उतरेंगे। सुरक्षा में 48 नए CISF जवान तैनात, 4 नए VIP लाउंज तैयार।

नई दिल्ली/अयोध्या: स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में छाने को तैयार है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश-विदेश के शीर्ष राजनीतिक, धार्मिक और फिल्मी जगत के सितारों के जुटने की संभावना है। इस भारी वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रबंधन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
वीवीआईपी आवाजाही को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 48 नए जवान तैनात किए गए हैं, जिन्होंने सोमवार से ही फ्रंटलाइन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। ये जवान एयरसाइड से लेकर टर्मिनल, वीआईपी गेट और लाउंज क्षेत्रों तक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी तैयार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सीआरपीएफ, आईबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से पूरे परिसर की सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस दिन लगभग 45 से अधिक प्राइवेट जेट्स अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे। चार्टर विमानों की इस रिकॉर्ड संख्या को संभालने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक विशेष लेन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत, हर विमान की लैंडिंग, टैक्सी और स्टैंडिंग मूवमेंट को मिनट-टू-मिनट तय किया गया है।
अयोध्या एयरपोर्ट पर सीमित पार्किंग क्षमता के चलते, कई जेटों को वाराणसी, गोरखपुर, श्रावस्ती और आसपास के अन्य एयरपोर्टों पर भेजा जाएगा। इन एयरपोर्टों पर जेटों के लिए पार्किंग जोन पहले से ही आरक्षित कर दिए गए हैं। प्राइवेट जेट्स के लिए पहले दो घंटे की पार्किंग मुफ्त रहेगी, जिसके बाद एयरपोर्ट नियमानुसार लैंडिंग फीस, पार्किंग चार्ज और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) उपयोग शुल्क लागू होंगे।
हाई-प्रोफाइल अतिथियों की सुविधा के लिए अयोध्या एयरपोर्ट प्रशासन ने चार नए लाउंज बनाने का निर्णय लिया है। इनमें एक वीवीआईपी लाउंज, दो प्रीमियम गेस्ट लाउंज और एक ऑपरेशनल हैंडलिंग लाउंज शामिल हैं। इन लाउंजों का निर्माण अंतिम चरण में है और इन्हें 25 नवंबर के कार्यक्रम से पहले पूरी तरह संचालित कर दिया जाएगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि 25 नवंबर को उड़ान भरने वाले यात्री सुरक्षा जांच के कड़े स्तर को देखते हुए कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुँचें। उन्होंने बताया कि उस दिन सामान की स्कैनिंग और चेकिंग में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। आम यात्रियों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए अलग मार्ग, अलग कतारें और अलग लाउंज की व्यवस्था की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।