×

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता : मॉस्को पहुंचे ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ बुधवार को मॉस्को पहुंचे ताकि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता जल्द से जल्द हो सके। व्हाइट हाउस ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि शांति नहीं हुई तो कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

By: Sandeep malviya

Aug 06, 20255:54 PM

view9

view0

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता : मॉस्को पहुंचे ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ

मॉस्को।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ बुधवार को मॉस्को पहुंचे ताकि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता जल्द से जल्द हो सके। व्हाइट हाउस ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि शांति नहीं हुई तो कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मॉस्को में विटकोफ का स्वागत क्रीमलिन ने किया और बातचीत को महत्वपूर्ण बताया।
रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता की कोशिशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष दूत स्टीव विटकोफ बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। विटकोफ की मॉस्को यात्रा यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता कराने की कोशिशों के बीच हो रही है। कारण है कि बीते दिनों व्हाइट हाउस ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर जल्दी शांति नहीं हुई तो कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

बता दें कि रूस पहुंचने के साथ ही स्टीव विटकोफ को मॉस्को के जरयादये पार्क में रूस के राष्ट्रपति के आर्थिक मामलों के दूत किरील दिमित्रीव के साथ घूमते देखा गया। दिमित्रीव पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

दिमित्री पेस्कोव ने किया विटकोफ का स्वागत

हालांकि रूस की तरफ से अभी यह नहीं बताया गया है कि विटकोफ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे या नहीं। क्रीमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने विटकोफ के आने का स्वागत किया। साथ ही कहा कि ये बातचीत बहुत जरूरी और फायदेमंद हैं।

ट्रंप ने रूस को दी थी अंतिम तारीख

इससे पहले ट्रंप ने रूस को शुक्रवार तक की अंतिम तारीख दी है। अगर यूक्रेन में हिंसा नहीं रुकी तो अमेरिका रूस पर भारी टैक्स और कड़े आर्थिक कदम उठा सकता है। हालांकि, अब तक रूस की क्रीमलिन ने अमेरिकी धमकियों को नजरअंदाज किया है और बातचीत में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

क्या कहना है यूक्रेन का?

वहीं यूक्रेन का कहना है कि ये प्रतिबंध रूस की युद्ध ताकत को कमजोर कर रहे हैं और वह चाहता है कि पश्चिमी देश इन्हें और कड़ा करें। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से अपील की कि वे रूस के ऊर्जा, व्यापार और बैंकिंग सेक्टर पर और सख्त प्रतिबंध लगाएं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा; 'भगवा' कनेक्शन पर सारा नेतन्याहू संग ठहाके

प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा में 'भगवा' रंग ने सुर्खियां बटोरीं। जानें नेतन्याहू के साथ हुई इस मुलाकात के मायने और रक्षा सौदों से लेकर हेक्सागॉन अलायंस तक का पूरा ब्योरा।

Loading...

Feb 25, 20267:19 PM

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

ट्रंप का दावा- ऑपरेशन सिंदूर में मारे जाते पाकिस्तान के पीएम शहबाज  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आज यानी बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट आफ द यूनियन संबोधन में बताया कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।

Loading...

Feb 25, 202610:27 AM

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिका: इमरजेंसी टैरिफ अवैध, 175 अरब डॉलर लौटाने की नौबत

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ (IEEPA) को गैरकानूनी घोषित किया। सरकार को लौटाने पड़ सकते हैं 175 अरब डॉलर। ट्रम्प ने देशों को दी चेतावनी।

Loading...

Feb 24, 20264:37 PM

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस: आधी रात को ले जाया गया अस्पताल, परिवार ने जताया जान का खतरा

इमरान खान को सोमवार देर रात गुप्त रूप से PIMS अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने निजी डॉक्टरों से जांच की मांग करते हुए सरकार पर जानकारी छिपाने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया है।

Loading...

Feb 24, 20264:25 PM

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश: पीएम बनते ही तारिक रहमान ने सेना में किया 'बड़ा क्लीनअप', , बदले गए इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल चीफ

बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम तारिक रहमान ने सेना में बड़ा फेरबदल किया है। इंटेलिजेंस और CGS समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर अपनी सत्ता को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Loading...

Feb 23, 20267:32 PM