रूस का एक विमान अचानक रडार से गायब हो गया है। ये विमान एएन-24 पैसेंजर प्लेन है। विमान में करीब 50 लोग सवार थे। गुरुवार को रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। दरअसल, रूस में एक बहुत बड़े विमान हादसे की आशंका सामने आ रही है।

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में करीब 50 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। दरअसल, रूस में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान चीन की सीमा के पास अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के 6 सदस्य भी शामिल थे। सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। यह विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा के लिए रवाना हुआ था, जिसकी कुल दूरी लगभग 570 किलोमीटर है। लेकिन बीच रास्ते में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया। कुछ घंटों तक यह विमान रडार से गायब रहा, जिसके बाद अब इसकी क्रैश होने की पुष्टि हुई है। वहीं रूस की आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटे हुए हैं। हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है और विमान का ब्लैक बॉक्स खोजा जा रहा है, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, विमान गंतव्य से कई किलोमीटर पहले ही रडार से गायब हो गया था। जिस इलाके में यह हादसा हुआ है वह बोरेल जंगलों (टैगा) से घिरा हुआ है, जिससे बचाव अभियान में भारी बाधाएं आ रही हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते रेस्क्यू टीमों को दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग रहा है।
विमान: एन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान
मार्ग: ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा (570 किमी)
सवार लोग: करीब 50 (6 क्रू मेंबर सहित)
हादसा स्थल: चीन सीमा के पास, अमूर क्षेत्र
बचाव कार्य: जारी, जंगलों के कारण मुश्किल
रिपोर्ट के मुताबिक यात्री विमान, अंगारा एयरलाइंस का था और अंतिम बार जब उससे संपर्क हुआ था, वह टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। यह इलाका चीन की सीमा के काफी पास स्थिति है और इस क्षेत्र में करीब करीब हमेशा मौसम काफी खराब रहता है, जिससे विमानों के लिए उड़ान भरना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।
रूस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यात्री विमान के लापता होने की रिपोर्ट आने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचाव दलों को जंगलों और पहाड़ी इलाकों की ओर रवाना किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की हो सकती है या किसी कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने की वजह से विमान से संपर्क टूट गया होगा।
जिस क्षेत्र में विमान लापता हुआ है वो अमूर क्षेत्र मौसम के लिहाज से काफी मुश्किल क्षेत्र है। यहां काफी ज्यादा ठंड होती है और पहाड़ी इलाका है। यहां घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके हैं। इसके अलावा मौसम में अचानक परिवर्तन आता रहता है। इसलिए पायलट्स के लिए इस क्षेत्र से विमानों को उड़ाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, उसके बाद भी तकनीकी खराबी या कम्युनिकेशन सिस्टम के नाकाम होने की बात को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए लगभग 2 लाख बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, H-1B वर्क वीजा पर $103,265 की भारी फीस का प्रस्ताव रखा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत वाले सामान की बाढ़ लाने के आरोप के बाद उठाया जा रहा है। प्रस्तावित शुल्क 7.5 फीसदी हो सकता है।
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं।
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। वह सितंबर में 1946 के बाद से इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। कनाडा ने अमेरिका के साथ जारी अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को पूरी तरह से रोक दिया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों को अनुचित और कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए यह फैसला लिया।
अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।