मध्य प्रदेश के शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। यहां भारतीय प्रेस के अलावा और भी कई व्यावसायिक दुकाने हैं जिनमें आग लगी है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्रशासन ने आस-पास के मकानों को आनन-फानन में खाली करा दिया है।

गांधी चौक इलाके में स्थित हरियाणा हैंडलूम नामक कॉम्प्लेक्स में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई।

शहडोल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। यहां भारतीय प्रेस के अलावा और भी कई व्यावसायिक दुकाने हैं जिनमें आग लगी है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। प्रशासन ने आस-पास के मकानों को आनन-फानन में खाली करा दिया है। आग किन कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस तरह से आग धधकर रही उसे भारी नुकसान होने की संभावना है। नगर पालिका की सभी दमकल आग बुझाने में लगी हुई हंै और यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। पुलिस प्रशासन का अमला भी पहुंच गया है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे बिल्डिंग में आग फैली गई है।
आग इतनी भीषण है नगर पालिका की दमकल कम पड़ रही है। बताया जाता है कि आग आधी रात के बाद लगी थी और सुबह होते-होते भीषण रूप ले लिया। जब तक जानकारी लगी तब तक आग का रूप इतना बढ़ गया है उसे कंट्रोल करने में नगर पालिका के दमकल भी हाफने लगे। तीन मंजिला बिल्डिंग है जिसकी आग बुझाने में नगर पालिका की मशीनरी कम पड़ रही है। शहडोल नगर पालिका में बड़े भवनों कि आग कंट्रोल करने के हिसाब से संसाधन नहीं है।
बताया जा रहा है कि, कुछ लोग होटल के भीतर फंस गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है और रेस्क्यू आॅपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। भारी धुएं और आग के कारण राहत कार्यों में लगातार बाधा आ रही है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंच तो गया है, लेकिन उपकरणों के अभाव और समन्वय की कमी के चलते उनके सामने आग पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड अमले की व्यवस्थाओं पूरी तरह लचर होने का आरोप लगाया है। पर्याप्त संसाधनों और समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण आग और ज्यादा विकराल हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल की कई अतिरिक्त गाड़ियां अन्य क्षेत्रों से मंगाई जा रही हैं। हालांकि आग लगने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ होगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।