मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में इकॉर्डा (शुष्क क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र) अंतर्गत खाद्य फलिया अनुसंधान मंच के प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासकीय संकुल का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ने परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सीहोर में इकॉर्डा अंतर्गत खाद्य फलिया अनुसंधान मंच के प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासकीय संकुल का शुभारंभ किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में इकॉर्डा (शुष्क क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र) अंतर्गत खाद्य फलिया अनुसंधान मंच के प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासकीय संकुल का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ने परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मप्र समेत प्रमुख दलहन उत्पादक नौ राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे। सबसे पहले समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दलहन उत्पादन को देश में नंबर बताया। साथ ही कहा कि क्षेत्रफल में कमी चिंता का विषय है, जिसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। आईसीएआरडीए सहित अन्य अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से उन्नत बीज विकसित किए जा रहे हैं, जो कि मौसम और बीमारियों में अनुकूल होंगे। बीज वितरण के लिए क्लस्टर विकसित किए जाएंगे और आदर्श खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपए की सहायता भी दी जाएगी।
वहीं सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय परंपरा में अन्न और दाल का विशेष महत्व है। हमारी थाली में परोसा गया अन्न ही हमारे लिए देवतुल्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि किसान, युवा, गरीब और नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि परंपरा प्राचीन और समृद्ध रही है। प्रदेश में स्थापित अनुसंधान केंद्र किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। आज जरूरत इस बात की है कि हम दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनें, क्योंकि देश में मांग के अनुपात में उत्पादन अभी भी चुनौती बना हुआ है। दलहन-तिलहन मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार दो कदम आगे रहकर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को डेढ़ हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि सीधे खातों में पहुंचाई गई।
मप्र में सिंचाई का बढ़ा करबा
सीएम ने कहा-सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। पूर्व में जहां लगभग साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित था। वहीं अब इसे बढ़ाकर 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। नदियों को जोड़ने के अभियान सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से हर गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को बनाएंगे सशक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य राज्यों से आए कृषि मंत्रियों से भी आग्रह किया कि भारत की कृषि उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दलहन उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
हमारे मसालों को बाजार मिलेगा
शिवराज ने कहा-एक्सपोर्ट से हम हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पंजाब में बासमती आजकल उगाते हैं। पिछले साल 63 हजार करोड़ का निर्यात किया था। 18 प्रतिशत टैरिफ से भारत के बासमती चावल को दुनिया में और बाजार मिलेगा। इस बार और निर्यात बढ़ेगा। हमारे मसालों को बाजार मिलेगा। टेक्सटाइल सेक्टर में निर्यात बढ़ेगा। कपास उत्पादकों को फायदा मिलेगा। सीहोर का शरबती गेहूं दुनिया में धूम मचाएगा, उस पर कोई आंच नहीं आएगी। आत्मनिर्भर के तहत यूरोप के 27 देश समेत अमेरिका से हमारा समझौता हुआ है। कई लोग बड़ी हाय तौबा मचा रहे थे। कोई पहाड़ टूट जाएगा, आफत आ जाएगी। हमारे यहां कोई ऐसी चीज नहीं आएगी, जो किसानों को नुकसान करे।
एमपी में लगेंगी 55 दाल मिल
मंच से ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि देशभर में 1 हजार नई दाल मिले स्थापित की जाएंगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य दोहराते हुए कहा कि तुअर 8000 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द 7800 रुपए, चना 5875 रुपए और मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। दाल हमें विदेशों से मंगवाना पड़े, ये हमारे लिए आनंद का विषय नहीं, शर्म की बात हैं।
दलहन उत्पादन में एमपी नंबर-1
शिवराज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि किसान दे सोयाबीन, दे सोयाबीन, सोयाबीन और गेहूं बो रहे हैं। हमनें क्रॉप पैटर्न डिस्टर्ब कर दिया है। दालों का क्षेत्र धीरे-धीरे घटता चला गया। हालांकि, मध्पप्रदेश में आज भी दलहन के उत्पादन में देश में नंबर 1 है, लेकिन एरिया घट रहा हैं। अब हमें जरुरत है। चौहान ने कहा गांवों में सुगमता से बीजों की वैरायटी पहुंच सके, इसके लिए बीज ग्राम बनाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।