शेयर बाजार में दबाव के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी-भी कमजोर दिखा। आटो सेक्टर में दबाव देखा गया और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला।
मुबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार में दबाव के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी-भी कमजोर दिखा। आटो सेक्टर में दबाव देखा गया और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, शेयर बाजार के लिए गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी यही स्थिति जारी रही। दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 141.32 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 81,574 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 22.4 अंक गिरकर 25,034 तक पहुंच गया। विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की चिंता के कारण बुधवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,715.63 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.60 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 25,056.90 पर आ गया था।
सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, मारुति और इटरनल प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में रहे। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स और इन्फोसिस लाभ में रहे।
पिछले चार कारोबारी सत्रों में बीएसई का सेंसेक्स 1,298.33 अंक (1.56 फीसदी) टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 366.7 अंक (1.44 प्रतिशत) नीचे आया। एफआईआईएस ने 2,425.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट प्रशांत टेप्से ने कहा-ट्रंप के भारी टैरिफ और नए एक लाख डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क से बाजार की धारणा पर दबाव है। निफ्टी को 25,300 पर मजबूत रेजिस्टेंस मिल रहा है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा-इस साल बाजार पर सबसे बड़ा दबाव लगातार एफआईआई की बिकवाली से आया है। हालांकि, भारत में चल रहे सुधार और कम ब्याज दरें आर्थिक व कॉरपोरेट आय में वृद्धि को गति दे सकते हैं। इससे एफआईआई की वापसी संभव है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20 प्रतिशत ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32 फीसदी ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 प्रतिशत चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37 फीसदी नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.28 फीसदी की गिरावट रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।