दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का भारत में पहला शोरूम मुंबई में खुल गया है। अभी केवल मॉडल कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख से शुरू है। ये अमेरिका की तुलना में 28 लाख ज्यादा है। दरअसल, अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है।


दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का भारत में पहला शोरूम मुंबई में खुल गया है। अभी केवल मॉडल कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख से शुरू है। ये अमेरिका की तुलना में 28 लाख ज्यादा है। दरअसल, अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने मंगलवार मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार मॉडल को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के इस पहले शोरूम का उद्धाटन किया है। टेस्ला के इस शोरूम के शुभारंभ के मौके पर फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया। फडणवीस ने कहा-इलेक्ट्रिक कारों के मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए हमारी पॉलिसी अच्छी है। इसके अलावा हम मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है। हम भारत में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मैन्युफैक्चरिंग देखना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि उचित समय पर टेस्ला इस बारे में सोचेगी।
कंपनी के आफिशियल वेबसाइट पर कारों की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की है। इस कार को रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
कंपनी के आफिशियल वेबसाइट के अनुसार कारों की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। मुंबई में इसके एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की आन-रोड कीमत 61,07,190 रुपए होगी, जिसमें 2,92,818 रुपए जीएसटी भी शामिल है। वहीं इसके लांग रेंज वेरिएंट की आन-रोड कीमत 69,15,190 रुपए होगी जिसमें 3,30,913 रुपए जीएसटी शामिल है। आफिशियल वेबसाइट के अनुसार फुल-सेल्फ ड्राइविंग वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख अलग से देना होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।