बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है। गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल पर भेज मेल में साफ-साफ लिखा था- लंगर हॉल में चार आईएसआई रखे हैं। जल्द ही विस्फोट होने वाला है।

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है। गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल पर भेज मेल में साफ-साफ लिखा था- लंगर हॉल में चार आईएसआई रखे हैं। जल्द ही विस्फोट होने वाला है। साथ ही इस ई-मेल में पाकिस्तान जिंदाबाद और आईएसआई जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे थे। इस धमकी से गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस सूचना के बाद गुरुद्वारे में हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची और जांच में जुट गई। टीम ने गुरुद्वारे के चप्पे-चप्पे को खंगाला, लेकिन बम या कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद पटना पुलिस टीम हाई अलर्ट पर है।
धमकी देने वाले ने मेल में खुद को वन्नियार पुंडई रामदास बताते हुए कई सनसनीखेज बातें लिखी हैं। मेल में कहा गया है कि आईईडी विस्फोट से पहले तुरंत गुरुद्वारा के सभी कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया जाए। धमकी भरे मेल में कई नेताओं, संगठनों और विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित और आपत्तिजनक जिक्र भी किया गया है। मेल में राजीव गांधी, एम करुणानिधि, एमके स्टालिन समेत कई नेताओं का जिक्र किया गयाा है।
प्रबंधन के अनुसार, धमकी मिलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सुरक्षा एजेंसियां मेल की जांच में जुट गई हैं और साइबर सेल भी इस धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस-प्रशासन ने गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा सख्त कर दी है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।