×

टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम 

जिम्बाब्वे में न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली गई थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

By: Prafull tiwari

Aug 09, 20258:43 PM

view16

view0

टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम 

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सामने साउथ अफ्रीका की युवा टीम है। एडन मार्करम की कप्तानी वाली इस टीम को ऑस्ट्रेलिया हल्के में नहीं लेगी। 

जिम्बाब्वे में न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली गई थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस टीम में एडन मार्करम नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए मार्करम की वापसी हुई है। वह टीम के कप्तान हैं। एडन मार्करम के अलावा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की भी वापसी हुई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम में इन दोनों के अलावा युवा खिलाड़ियों की भरमार है। लेकिन, मार्करम और रबाडा टीम में अनुभव के साथ-साथ संतुलन लाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम अपने घर में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। मिशेल मार्श ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि इस सीरीज में वे और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों की जोड़ी टी20 विश्व कप 2026 तक छोटे फॉर्मेट में पारी की शुरुआत करेगी। मार्श ने टी20 सीरीज के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई थी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चाहे किसी भी फॉर्मेट का हो, रोमांचक होता है। दोनों देशों के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 17 और दक्षिण अफ्रीका ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है। वहीं, सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे से खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के कार्यक्रम

पहला टी20, 10 अगस्त, (रविवार)

दूसरा टी20, 12 अगस्त, (मंगलवार)

तीसरा टी20, 16 अगस्त, (शनिवार)

शुरुआती दो मैच डार्विन और तीसरा मैच केर्न्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम:-
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जम्पा।

दक्षिण अफ्रीका टीम :-
एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायेन और रासी वैन डेर डुसेन।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

1

0

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

Loading...

Nov 26, 20251:17 PM

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

5

0

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

Loading...

Nov 23, 20256:47 PM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

5

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 पर समाप्त। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को जानसेन (93) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए, अभी 480 रन पीछे।

Loading...

Nov 23, 20254:56 PM

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

5

0

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त विवरण। बावुमा और स्टब्स की मजबूत साझेदारी के बाद भारत की वापसी। कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट। दक्षिण अफ्रीका 247/6 (Stumps)।

Loading...

Nov 22, 20255:11 PM

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

6

0

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

Loading...

Nov 22, 20253:54 PM