साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

स्पोर्ट्स डेस्क स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी।
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम को कई बड़े झटके लगे हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर, और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।
केएल राहुल एक बार फिर वनडे में भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे टीम की कप्तानी की थी। राहुल ने अब तक 12 वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिनमें 8 में जीत और 4 में हार मिली है।
फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी है। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी करीब 9 महीने बाद भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। उन्होंने आखिरी बार फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेली थी।
तेज गेंदबाजी के मुख्य स्तंभ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस महत्वपूर्ण सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिल पाई है।
रवींद्र जडेजा की वापसी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल रहे अक्षर पटेल को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। जडेजा ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए अपना आखिरी वनडे खेला था।
पंत को मौका: विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है। वह मुख्य विकेटकीपर राहुल के बैकअप के रूप में रहेंगे। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मौका भी मिल सकता है।
नए चेहरे और दावेदार: शुभमन गिल के बाहर होने से यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। श्रेयस की जगह के लिए ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, और युवा ध्रुव जुरेल भी दावेदार हैं।
तेज गेंदबाजी: बुमराह और सिराज की अनुपस्थिति में टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, और अर्शदीप सिंह के रूप में तीन तेज गेंदबाज हैं।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड
विकेटकीपर: केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर
गेंदबाज: कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह
शुभमन गिल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। वह फिलहाल खेलने के लिए फिट नहीं हैं।
श्रेयस अय्यर: अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेते समय कंधे पर चोट लगने से गंभीर रूप से इंजर्ड हुए थे। उनकी वापसी अगले साल मार्च तक मुश्किल मानी जा रही है।
हार्दिक पंड्या: एशिया कप (सितंबर) में चोटिल हुए थे। वह अपनी फिटनेस जांचने के लिए 26 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में कुछ मैच खेल सकते हैं।
साउथ अफ्रीका टीम की कमान टेस्ट और वनडे दोनों में टेम्बा बावुमा संभालेंगे। टी-20 फॉर्मेट में ऐडन मार्करम कप्तान होंगे। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या की 17 महीने बाद साउथ अफ्रीका टीम में वापसी हुई है।
वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसन, केशव महाराज, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रायन रिकेल्टन, प्रनेलन सुब्रायन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।