×

स्टार सुबह... खबरों से अपडेट करता मॉर्निंग बुलेटिन

स्टार सुबह में आपका स्वागत है... हर सुबह देश-दुनिया और आपके आसपास जो घट रहा है, उससे अपडेट करता है बुलेटिन स्टार सुबह। आज (3 नवंबर) को बात मेक्सिको सुपर मार्केट में 23 लोगों के जिंदा जलने की... बिहार चुनाव में मोदी की सभाओं की... मोकामा मर्डर केस की.. खंडवा में मदरसे से मिले नकली  नोटों की और मप्र एमपी ई-सेवा पोर्टल की लांचिंग की..

By: Ajay Tiwari

Nov 03, 20255:56 AM

view1

view0

स्टार सुबह... खबरों से अपडेट करता मॉर्निंग बुलेटिन

नमस्कार

मेक्सिको... सुपरमार्केट में लगी आग... 23 लोग जिंदा जले

मेक्सिको. मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग ने त्योहारी खुशी को मातम में बदल दिया, जब हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में लगी आग से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देश भर में डे आफ द डेड उत्सव मनाया जा रहा था। विस्तार से पढ़िए..

PM मोदी का नवादा-आरा रैली में RJD-कांग्रेस पर तीखा हमला

नवादा/आरा.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा और आरा की चुनावी सभाओं में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भीड़ देखकर विश्वास जताया कि बिहार में एक बार फिर NDA की सुशासन सरकार बनने जा रही है। विस्तार से पढ़िए...

मोकामा मर्डर केस: जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

पटना. मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार की सुबह से दोपहर 12 बजे तक पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में उनसे गहन पूछताछ चली। विस्तार से पढ़िए...

उत्तराखंड... हरिद्वार पहुंचीं मुर्मू... 54 छात्रों को दिए स्वर्ण पदक

देहरादून. उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। वह यहां से हेलीकाप्टर से हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंची और सुबह विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हुईं। पतंजलि हैलीपेड पहुंचने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पतंजलि यूनिवर्सिटी में अकादमिक स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन संपन्न हुआ। विस्तार से पढ़िए...

इमाम के कमरे से ₹12 लाख से अधिक नकली नोट जब्त

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़े नकली नोट रैकेट का खुलासा हुआ है। जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली नोटों के बंडल जब्त किए हैं। रविवार (2 नवंबर) की शाम तक लगभग 12 लाख रुपये के नकली नोटों की पुष्टि हुई है, हालांकि यह आंकड़ा 16 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका है। विस्तार से पढ़िए...

एमपी ई-सेवा पोर्टल: 1700+ सरकारी सेवाएँ अब एक मंच पर

भोपाल. मध्यप्रदेश ने अपने स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप’ के शुभारंभ के साथ डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह एकीकृत नागरिक सेवा मंच अब राज्य के 56 विभागों की 1700 से अधिक सरकारी सेवाओं और योजनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रहा है, जो नागरिकों के लिए अभूतपूर्व सुविधा प्रदान करेगा। विस्तार से पढ़िए...

MP के मंत्री धर्मेंद्र लोधी की यूट्यूबर को चेतावनी

दमोह. मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है। रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि "जो बिना किसी तथ्य के छवि बिगाड़ेगा, पुलिस उसे उठाएगी भी और पीटेगी भी। गलत करने वालों पर कार्रवाई निश्चित होगी।" विस्तार से पढ़िए...

भारत की जीत: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 5 विकेट से हराया 

होबार्ट. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से हराकर पाँच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। (पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता था)। विस्तार से पढ़िए..

चलते-चलते..
अपनी ताक़त का परिचय तभी देना चाहिए, जब सामने वाला आपको हल्के में लेने लगे..!

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह... खबरों से अपडेट करता मॉर्निंग बुलेटिन

1

0

स्टार सुबह... खबरों से अपडेट करता मॉर्निंग बुलेटिन

स्टार सुबह में आपका स्वागत है... हर सुबह देश-दुनिया और आपके आसपास जो घट रहा है, उससे अपडेट करता है बुलेटिन स्टार सुबह। आज (3 नवंबर) को बात मेक्सिको सुपर मार्केट में 23 लोगों के जिंदा जलने की... बिहार चुनाव में मोदी की सभाओं की... मोकामा मर्डर केस की.. खंडवा में मदरसे से मिले नकली  नोटों की और मप्र एमपी ई-सेवा पोर्टल की लांचिंग की..

Loading...

Nov 03, 20255:56 AM

खबरों से हर सुबह अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह... जानिए क्या हुआ देश- दुनिया और आपके प्रदेश में

1

0

खबरों से हर सुबह अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह... जानिए क्या हुआ देश- दुनिया और आपके प्रदेश में

दो नवंबर के खबरों के सफरनामे स्टार सुबह में बात आंध्रप्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत की.. जोधपुर में हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत की... स्थापना दिवस मना रहे मध्यप्रदेश की.... मप्र में भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किल की और आरएसएस से आए अहम बयानों की

Loading...

Nov 02, 20255:04 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार का बुलेटिन' स्टार सुबह'

1

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार का बुलेटिन' स्टार सुबह'

आज (30 अक्टूबर) के खबरों के सफरनामे में बात ट्रंप ने मोदी को कहां बताया फादर जैसा... राफेल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उड़ान की.. कनाडा में भारतीय कारोबारी की हत्या की... आंध्र प्रदेश के तट टकराये मोंथा की... एम्स के डॉक्टरों के टुन होने की.. मप्र में अफसरों के तबादलों पर लगी रोक और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की.

Loading...

Oct 30, 20255:51 AM

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

1

0

खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन, 29 अक्टूबर

हर सुबह.. देश-दुनिया आपके आसपास घटने वाली खबरों से अपडेट करता बुलेटिन

Loading...

Oct 29, 20251:42 AM

खबरों से अपडेट करता सुबह का स्टार समाचार बुलेटिन(27 अक्टूबर)

1

0

खबरों से अपडेट करता सुबह का स्टार समाचार बुलेटिन(27 अक्टूबर)

खबरों के सफरनामे में बात मोदी ने  क्यों टाला मलेशिया दौरा... आगरा के एक्सप्रेस वे पर वर्निंग बस की...लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अमेरिका से आए गुर्गे की... मध्यप्रदेश में "जॉब क्रिएटर" बन रही हैं बहनें क्यों कहा सीएम ने.. 

Loading...

Oct 27, 20255:49 AM