हर सुबह.. देश-दुनिया आपके आसपास घटने वाली खबरों से अपडेट करता बुलेटिन

स्टार सुबह... नमस्कार
खबरों के सफरनामे में बात केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को मिली मंजूरी की... बिहार के तेजस्वी प्रण की.. भारत के यात्री विमान बनाने के करार की.. मप्र मोहन कैबिनेट के फैसलों की और कब्जा करने वाले सरकारी कर्मचारियों को लेकर सख्त मिजाज की।
8वां वेतन आयोग: पूर्व SC न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को कमान
नई दिल्ली. केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और इसके विचारणीय विषयों (Terms of Reference) को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। विस्तार से पढ़िए...
महागठबंधन का 'बिहार का तेजस्वी प्रण' जारी, 20 महीने में सरकारी नौकरी
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, महागठबंधन (Grand Alliance) ने अपना बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को 'बिहार का तेजस्वी प्रण' नाम दिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के 20 प्रमुख वादे शामिल हैं। विस्तार से पढ़िए...
ऐतिहासिक फैसला... धमकाने पर पुलिस सीधे दर्ज कर सकती है केस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक एतिहासिक फैसले में कहा कि आईपीसी की धारा 195 ए के तहत गवाह को धमकाने का अपराध संज्ञेय है, जिसके तहत पुलिस बिना अदालत की शिकायत की प्रतीक्षा किए सीधे एफआईआर दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है। विस्तार से पढ़िए..
अमेरिका को बड़ा झटका... भारत में पहली बार बनेगा यात्री विमान
नई दिल्ली. भारत में पहली बार यात्री विमान बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूसी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉपोर्रेशन के साथ करार किया है। ये दोनों एयरोस्पेस कंपनियां मिलकर भारत में ही एसजे-100 जेट बनाएंगे। दोनों कंपनियों ने इसके लिए मेमोरेंडम आॅफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस और भारत के बीच यह नया करार, अमेरिका के लिए एक और झटके से कम नहीं है। विस्तार से पढ़िए...
जयपुर... अब हाईटेंशन से बस में लगी आग... दो की मौत, दस यात्री झुलसे
जयपुर.राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में कहीं न कहीं एक दो हादसे हो रहे हैं। अब जयपुर के पास मनोहरपुर में एक भीषण बस हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। इससे बस आग का गोला बन गई। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि दस गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। विस्तार से पढ़िए...
MP कैबिनेट बैठक: सरकारी आवास पर कब्जे पर सख्ती की तैयारी
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है सरकारी आवासों पर अनधिकृत कब्जा बनाए रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम कसना। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्य प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने राज्य के प्रशासनिक मानचित्र में महत्वपूर्ण फेरबदल करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें तीन नए जिले बनाने और एक नया संभाग (डिवीजन) स्थापित करने की योजना शामिल है। यह पुनर्गठन मुख्य रूप से इंदौर संभाग की अत्यधिक जनसंख्या और विशाल आकार के कारण प्रशासनिक बोझ को कम करने के लिए लाया गया है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (28 अक्टूबर 2025) राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री आज राजधानी भोपाल के सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित 'दीपावली मिलन समारोह' में शामिल होंगे, जहां उनकी ओर से महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक समान करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
लाख दलदल हो, पांव जमाए रखिये; हाथ खाली ही सही ऊपर उठाये रखिये; कौन कहता है छलनी में, पानी रुक नहीं सकता; बर्फ बनने तक, हौसला बनाये रखिये।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.