×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

खबरों के सफरनामे में बात चीन पर अमेरिकी प्रहार की... बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म की... महिला पत्रकारों की पीसी में नौ एंट्री की और भोपाल के अंधेरे में डूबे अस्तपताल की।

By: Ajay Tiwari

Oct 12, 202513 hours ago

view5

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

नमस्कार
स्टार सुबह... खबरों के सफरनामे में बात चीन पर अमेरिकी प्रहार की... बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म की... महिला पत्रकारों की पीसी में नौ एंट्री की और भोपाल के अंधेरे में डूबे अस्तपताल की।
 
ट्रेड वॉर... चीन पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा अमेरिका 

नई दिल्ली. भारत ही नहीं, अन्य देशों पर भी ट्रंप का टैरिफ अटैक जारी है। इससे एक बार फिर दुनिया में अस्थिरता का माहौल नजर आ रहा है। अमेरिका का कदम दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ाने का काम कर रहा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ नए व्यापार उपायों का ऐलान किया है। विस्तार से पढ़िए..

पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

बंगाल. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। विस्तार से पढ़िए..

अफगान विदेश मंत्री की पीसी में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल

नई दिल्ली.अफगान के विदेश मंत्री की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल न करने पर बवाल मच गया है। इसी बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस कॉन्फ्रेंस में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। यह अफगान दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुत्तकी के बीच कोई संयुक्त प्रेस वार्ता नहीं हुई थी। विस्तार से पढ़िए...

शताब्दी वर्ष... आरएसएस के स्मारक सिक्के और टिकट ऑनलाइन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कोलकाता टकसाल द्वारा जारी स्मारक सिक्के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता और सेवा में अपने योगदान के लिए जाने जाने वाले एक प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन, आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं। विस्तार से पढ़िए...

फर्जी बैंक गारंटी पर अंबानी समूह के सीएफओ अशोक पाल अरेस्ट

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस पावर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल आफिसर अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पाल पर अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप से जुड़े 68.2 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी और इनवॉइसिंग का आरोप है। दरअसल, ईडी ने शुक्रवार रात अनिल अंबानी के सहयोगी रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को कथित 17,000 करोड़ के एडीए समूह लोन धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया। विस्तार से पढ़िए..

न्याय हर नागरिक का मौलिक अधिकार: CM डॉ. यादव 

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में वाणिज्यिक और मध्यस्थता कानून पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विधि विशेषज्ञों की संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का मौलिक, बुनियादी और संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य का दायित्व है कि कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रहे। विस्तार से पढ़िए...

जेपी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: सर्जरी से पहले OT की बिजली गुल

भोपाल:  राजधानी के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई। सर्जरी शुरू होने से ठीक पहले ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की बिजली चली गई, जिसके कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज संभालना पड़ा। इसी दौरान, डायलिसिस करा रहे 8 मरीजों की प्रक्रिया भी बीच में रुक गई। जांच में पता चला कि जनरेटर में डीजल नहीं था, जिसके चलते बैकअप पावर फेल हो गया।  विस्तार से पढ़िए..

चलते-चलते...
मौन के दो अर्थ होते हैं या तो बंदा कुछ नहीं जानता या बहुत कुछ जानता है..!

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

5

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता 'स्टार सुबह'

खबरों के सफरनामे में बात चीन पर अमेरिकी प्रहार की... बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म की... महिला पत्रकारों की पीसी में नौ एंट्री की और भोपाल के अंधेरे में डूबे अस्तपताल की।

Loading...

Oct 12, 202513 hours ago

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

4

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

Loading...

Oct 10, 20255:47 AM

दिनभर की खबरों से अपडेट करता बुलेटिन ‘स्टार सुबह’

4

0

दिनभर की खबरों से अपडेट करता बुलेटिन ‘स्टार सुबह’

खबरों के सफरनामे में बात भारत की जीडीपी ग्रोथ की… मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी की… हरियाणा में क्यों किया IPS वाई पूरन ने सुसाइड और मध्यप्रदेश की तमाम खबरों की..

Loading...

Oct 08, 20252:50 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार बुलेटिन   

4

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार समाचार बुलेटिन  

स्टार सुबह… खबरों के सफरनामे में बात बिहार में बजे चुनावी बिगुल की… बंगाल में विधायक-सांसद पर हमले की… सीजेआई की तरफ फेंके जूते की… और सिरप कांड में मध्यप्रदेश में हुई कार्रवाई की।

Loading...

Oct 07, 20252:31 AM