हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह'

स्टार सुबह... नमस्कार
खबरों के सफरनाम में बात नोबल पुरस्कार की.... ब्रिटेन के लिए की पीएम मोदी की घोषणा की... बिहार में जाने किसने खेला नौकरी का कार्ड... एमपी में ओबीसी आरक्षण की सुनवाई की और भोपाल में हुई पहली टेलीरोबोटिक सर्जरी की।
स्टॉकहोम. स्वीडिश एकेडमी की नोबेल समिति ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को घोषणा की कि हंगेरियन लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य के लिए 2025 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा नोबेल पुरस्कार है, जो चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के बाद आया है। विस्तार से पढ़िए...
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'इंडिया-यूके सीईओ फोरम' को संबोधित करते हुए भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय जल्द ही भारत में अपने परिसर (कैंपस) खोलेंगे। विस्तार से पढ़िए...
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की बाउंड्री से जा टकराया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार का था। विस्तार से पढ़िए...
पटना. बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही और बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया। इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ और हर हेल्थ हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. प्रिया भावे चित्तावार ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की पहली टेलीरोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक करके इतिहास रच दिया है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल/ नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देने से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरुवार, 9 अक्टूबर) एक बार फिर सुनवाई टल गई। यह आरक्षण कमलनाथ सरकार द्वारा लाए गए कानून से संबंधित है। विस्तार से पढ़िए...
मुरैना. मध्यप्रदेश में सरकार की लाख सख्ती के बाद भी जिलों में घूसखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चंबल अंचल के मुुरैना जिले में लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत के एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है। यह बाबू एक रिटायर कर्मचारी से घूस की दूसरी किस्त ले रहा था। विस्तार से पढ़िए..
सागर. एमपी के सागर जिले में वन विभाग के अफसरों ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, वन विभाग के अफसरों ने अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें दमोह सांसद राहुल लोधी और बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के बहनोई (जीजा) सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते...
इंसान कितना ही अमीर क्यों न हो जाए। तकलीफ बेच नहीं सकता और सुकून खरीद नहीं सकता।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.