×

स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स ने कनाडा में प्रोडक्शन यूनिट बंद की

अमेरिकी कंपनियों द्वारा कनाडा में उत्पादन बंद करने का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी आटोमेकर्स कंपनियों से अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट करने की अपील कर रहे हैं। 

By: Sandeep malviya

Oct 24, 20255:43 PM

view2

view0

स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स ने कनाडा में प्रोडक्शन यूनिट बंद की

ओटावा।   कनाडा सरकार ने अमेरिकी कार निमार्ता ब्रांड्स स्टेलेंटिस और  जनरल मोटर्स को मिलने वाली टैरिफ छूट सीमित कर दी है। दरअसल ये दोनों कंपनियां कुछ गाड़ियां बिना टैरिफ के कनाडा इंपोर्ट कर सकती थी, लेकिन अब कनाडा सरकार ने यह छूट वापस ले ली है। दरअसल इन दोनों कंपनियों ने कनाडा में अपने कुछ प्रोडक्शन यूनिट बंद करने का फैसला किया है। 

अमेरिकी कंपनियां अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट कर रहीं

कनाडा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अब ये कंपनियां आटो और आटो पार्ट्स पर कनाडा द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए काउंटरटैरिफ ड्यूटी में पूरी छूट पाने के लिए पात्र नहीं होंगी। स्टेलेंटिस ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि वह अपनी जीप कम्पास का उत्पादन कनाडा से अमेरिका में शिफ्ट कर रहे हैं। जनरल मोटर्स ने भी इस हफ्ते घोषणा की कि वह ओंटारियो में ब्राइटड्रॉप इलेक्ट्रिक वैन का प्रोडक्शन बंद कर रहे हैं। अमेरिकी कंपनियों द्वारा कनाडा में उत्पादन बंद करने का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी आटोमेकर्स कंपनियों से अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट करने की अपील कर रहे हैं।  कनाडा में इस बात को लेकर डर फैल गया है कि उनके आटो सेक्टर का क्या होगा। कनाडा का आटो सेक्टर उसका दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक सेक्टर है और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताया है कि यह सेक्टर सीधे तौर पर 125,000 कनाडाई लोगों को और संबंधित इंडस्ट्रीज में लगभग 500,000 लोगों को रोजगार देता है।

कनाडा सरकार ने अमेरिकी निवेश को बनाए रखने के लिए दी थी टैरिफ छूट

अप्रैल में, कनाडा सरकार ने अमेरिका के टैरिफ के जवाब में उसके कुछ उत्पादों पर काउंटर टैरिफ लगाया था। हालांकि कुछ कार निमार्ता कंपनियों को देश में कुछ कारें आयात करने पर छूट दी थी। इसके बदले में कार निमार्ता कंपनियों को कनाडा में अपना निवेश बनाए रखना था। हालांकि अब जनरल मोटर्स और स्टेलेंटिस ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी कर कनाडा में अपना कारोबार समेटने की शुरूआत कर दी है। हाल के महीनों में कनाडा और उसके लंबे समय तक सहयोगी रहे अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल युद्ध अपडेट: बैलिस्टिक मिसाइल हमले में अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 16वें दिन ईरान का बड़ा पलटवार। खार्ग आइलैंड पर हमलों के बाद भी तेल निर्यात जारी। जानें मुजतबा खामेनेई और एपस्टीन गैंग की साजिश पर ईरान का बड़ा बयान।

Loading...

Mar 15, 20267:16 PM