शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक उछलकर 84,273.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 25,935.15 पर बंद हुआ था। दरअसल, शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।
टाइटन सबसे ज्यादा मुनाफे में रहा
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन 3 परसेंट बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे पर रहा। इसके बाद टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉपोर्रेशन दोनों में 1-1 परसेंट की तेजी देखी गई। इसके विपरीत, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बैंकिंग स्टॉक में कुछ गिरावट नजर आई। ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमश: 0.1 फीसदी और 0.2 परसेंट की बढ़त हासिल की।
एशियाई बाजारों में भी दिखी तेजी
बुधवार सुबह एशियाई बाजार में भी तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 परसेंट चढ़ा। स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.33 परसेंट ऊपर उठकर कारोबार करता दिखा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 27260 पर था, जो पिछले बंद 27183.15 से ज्यादा है। वहीं, जापान में बाजार पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद हैं। आज नेशनल फाउंडेशन डे के मौके पर जापान में सार्वजनिक अवकाश है। यह दिन जापान के पहले सम्राट जिम्मू के राज्याभिषेक और देश की स्थापना होने की याद में मनाया जाता है।
वॉल स्ट्रीट में गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इसके पीछे अमेरिका में रिटेल सेल्स के कमजोर डेटा को जिम्मेदार माना जा रहा है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 परसेंट गिरकर 6941.81 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.59 परसेंट फिसलकर 23102.47 पर बंद हुआ। 52.27 पॉइंट्स या 0.10 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 50188.14 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ।
एमएससीआई फरवरी 2026 रिव्यू
फरवरी 2026 के एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में आदित्य बिड़ला कैपिटल और एलएंडटी फाइनेंस को जगह मिली है, जबकि आईआरसीटीसी अकेला ऐसा भारतीय स्टॉक है, जिसे इंडेक्स से बाहर रखा गया है। इसी के इंडेक्स में अब भारतीय कंपनियों की संख्या 164 से बढ़कर 165 हो जाएगी।
कंपनी के लिए ये पॉजिटिव
इंडेक्स में शामिल होना किसी भी कंपनी के लिए पॉजिटिव होता है। इससे इसके शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता है, विदेशी निवेश आता है और लिक्विडिटी बढ़ती है। हर तीन महीने में इस इंडेक्स को अपडेट किया जाता है, जिसके तहत शेयर हटाए या जोड़े जाते हैं। यह किसी भी कंपनी के मार्केट कैप, ट्रेडिंग वॉल्यूम और फ्री-फ्लोट यानी कि पब्लिक के लिए शेयरों की उपलब्धता के आधार पर रिव्यू करती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है। ATF की कीमतें दोगुनी होने के बाद इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने किराए में ₹10,000 तक की वृद्धि की है। जानें सरकार का अगला कदम।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।