भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर भर-भराकर टूटी है। मंगलवार को सोना-चांदी दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं और सस्ती हो गई।
सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 55.35 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 61 अंक उछलकर 25,929 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
जापान का निक्केई इंडेक्स 2.54 फीसदी चढ़कर 57,795 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत ऊपर 5,307 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.49 फीसदी चढ़कर 27,160 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 4,122 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत ऊपर 50,135 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.90 फीसदी और एसएंडपी 500 0.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
चांदी की कीमत फिर अचानक फिसली
इधर, सोना-चांदी की कीमतें लगातार क्रैश होने के बाद बीते कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से बिखरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही करीब 5500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने की कीमत ने भी 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम का गोता लगा दिया। अपने हाई लेवल से दोनों कीमती धातुएं अब तक काफी सस्ती हो चुकी हैं। चांदी का वायदा भाव को 1.63 लाख रुपए तक कम हुआ है।
सोने का भाव भी हो गया इतना कम
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये येलो मेटल सोमवार को एमसीएक्स पर तेजी के साथ कारोबार करते हुए 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही गिरकर 1,56,001 रुपये पर आ गया। ऐसे में 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट वाला गोल्ड 2,065 रुपए कम हो गया।

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 78.34 (0.10 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें ₹1/किलो से नीचे गिरने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अब NAFED और NCCF सीधे किसानों से 10 लाख टन तक प्याज खरीदेंगे और निर्यात पर कोई बैन नहीं लगेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और घरेलू मांग में कमी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना और चांदी दोनों धड़ाम हुए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों के ताजा भाव।
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे के यात्रियों को खान-पान के मामले में एक बड़ा झटका लगा है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ज्यादा दमदार नहीं रही। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त और गिरावट के बीच झूलते नजर आए। पूरे बाजार में ऐसा माहौल दिखा जैसे निवेशक अभी बड़े दांव लगाने से बच रहे हों।
इस बार इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद (ईद-उल-अजहा या बकरा ईद) के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में 27 और 28 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं।
आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिर गया। वहीं, निफ्टी भी नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एयरटेल और इंडिगो जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया।
देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की चौतरफा मार से आम जनता बेहाल हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है।
Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से 1 लाख करोड़ का नुकसान होगा। उन्होंने देश को '3F' फॉर्मूले पर फोकस करने की सलाह दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वदेशी एथेनॉल आधारित कुकिंग स्टोव तकनीक का अनावरण किया है, जो एलपीजी से सस्ती है। साथ ही युवाओं में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ऐलान किया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह