संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों की मांग है कि पहलगाम हमला, आपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा हो। पीएम मोदी खुद जवाब दें। लोकसभा- राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित है।

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों की मांग है कि पहलगाम हमला, आपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सदन में चर्चा हो। पीएम मोदी खुद जवाब दें। लोकसभा- राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित है। वहीं, बिहार वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई सांसद शामिल हुए। दरअसल, लोकसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी आपरेशन सिंदूर पर महासंग्राम जारी रहा। दूसरे दिन सदन की की कार्यवाही महज 2 मिनट, जबकि राज्य सभा की कार्यवाही 4 मिनट बाद ही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर दो बजे तक के लिए दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सवालों के जवाब देने के लिए खड़े हुए ही थे कि विपक्षी सांसद तख्तियों के साथ अपने आसन पर खड़े होकर विरोध करने लगे।
शिवराज ने विपक्षी सांसदों को हाथ जोड़ते हुए कहा कि आज का दिन किसानों का है। 20 में से 12 सवाल किसानों के हैं। ऐसे में प्रश्नकाल चलने दिया जाए। शिवराज ने हाथ जोड़कर विपक्षी सांसदों से कहा-किसानों के सवाल को आने दें। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। हम आज किसानों के लिए सरकार की योजना रखना चाहते हैं। खेती और किसानों पर चर्चा होने दीजिए। शिवराज ने दो बार हाथ जोड़कर विपक्षी सांसदों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं थमा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को समझाते हुए कहा कि किसानों पर चर्चा होनी है। आप प्रश्काल को नहीं चलना देना चाहते हैं, यह सही नहीं है। बिरला ने विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे और तख्तियों लेने आने पर नाराजगी जताई। इस पर भी हंगामा होता रहा, दो मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
दूसरी ओर संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में भी यही स्थिति रही। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां भी उपसभापति हरिवंश ने विपक्ष के सदस्यों को समझाने की कोशिश की और शांत रहने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा जारी रहने के चलते 4 मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।