एनआईटीटीटीआर भोपाल में भारतीय ज्ञान परम्परा विभाग द्वारा नागरिक कर्तव्यों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेलवाल, संगठन मंत्री, भारत विकास परिषद थे।

एनआईटीटीटीआर भोपाल में व्याख्यान का आयोजन किया गया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
एनआईटीटीटीआर भोपाल में भारतीय ज्ञान परम्परा विभाग द्वारा नागरिक कर्तव्यों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता विक्रांत खंडेलवाल, संगठन मंत्री, भारत विकास परिषद थे। इस अवसर पर वंदना त्रिपाठी, डॉ. आरके दीक्षित, डॉ. रामेंद्र सिंह और संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बबली चतुर्वेदी ने किया। खंडेलवाल ने कहा-संवेदना के बिना निर्माण नहीं हो सकता, इसलिए शिक्षकों को संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षक को अपने कार्य का मूल्यांकन स्वयं करना चाहिए और शिक्षा को न केवल अधिकार, बल्कि कर्तव्य के रूप में भी देखना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य एक गाड़ी के दो पहिये हैं। अधिकार तभी सही है, जब हम अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं और हम सभी को प्रकृति को वापस देने का मानस बनाना चाहिए।
शिक्षा से बड़ा कोई संस्कार नहीं
खंडेलवाल ने कहा- सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति का व्यवहार उसकी सही पहचान होता है। जीवन सफल नहीं, बल्कि सार्थक होना चाहिए, और शिक्षक को यह प्रेरणा देने में अपना योगदान देना चाहिए। शिक्षक के कार्य को सर्वोच्च मानते हुए यह भी कहा कि शिक्षकों की गोद में ही भविष्य का निर्माण होता है, शिक्षा से बड़ा कोई संस्कार नहीं है।
शिक्षक समाज में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम
एनआईटीटीटीआर भोपाल के निदेशक डॉ. सीसी त्रिपाठी ने कहा- शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। शिक्षकों की संवेदनशीलता और कर्तव्यों का निर्वहन ही समाज में आदर्श नागरिकों का निर्माण करता है। हमें अपनी शिक्षा नीति और शिक्षण पद्धतियों को इस नजरिए से और भी सशक्त करना होगा, ताकि हमारे देश का हर नागरिक कर्तव्यपूर्ण और समाज के प्रति जिम्मेदार बने।
कर्तव्यपरायण नागरिक का निर्माण
डीन साइंस एवं आईकेएस प्रमुख प्रो. पीके पुरोहित ने कहा- शिक्षकों के प्रयासों से ही हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखते हुए, नए ज्ञान की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस व्याख्यान ने हमें यह समझने का अवसर दिया कि शिक्षा का असली उद्देश्य न केवल अकादमिक सफलता है, बल्कि एक संवेदनशील और कर्तव्यपरायण नागरिक का निर्माण भी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।
सतना के परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ, जनरेटर और संसाधनों की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में खराब रास्ता गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ाता है, 85 गांव प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब प्रदेश में इसके उत्पादन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई होगी।
सतना के पीएम श्री स्कूल सितपुरा की बाल वाटिका में जहरीली गाजर घास के बीच बच्चों की पढ़ाई सामने आई। 21 में केवल 5 बच्चे उपस्थित मिले, प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती पर भी सवाल उठे हैं।
सतना जिला अस्पताल के मेल सर्जरी वार्ड में हंगामा, गाली-गलौज, नशे और स्टाफ को धमकी देने के आरोप लगे। चिकित्सकों ने सिविल सर्जन से कार्रवाई और अस्पताल में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनाने पर सतना के 27 निजी स्कूलों को नोटिस मिला है। तीन दिन में स्पष्टीकरण और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र मांगा गया, मान्यता निलंबन की चेतावनी भी दी गई।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए।
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।