×

टेस्ट सीरीज:  दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर क्लीन स्विप, 20 साल बाद पारी और 236रनों से जीता दूसरा मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका ने कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर के नाबाद 367 रन के दम पर पांच विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित की थी।  जिम्बाब्वे की टीम सोमवार को अपनी पहली पारी में 43 ओवर में 170 रन पर आउट हो गयी थी

By: Prafull tiwari

Jul 08, 202510:42 PM

view7

view0

टेस्ट सीरीज:  दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर क्लीन स्विप, 20 साल बाद पारी और 236रनों से जीता दूसरा मुकाबला

बुलावायो। दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को यहां जिम्बाब्वे की दूसरी पारी को 220 रन पर समेट कर उसे पिछले 20 साल में पारी से सबसे बड़ी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने महज तीन दिन के अंदर पारी और 236 रन की शानदार जीत दर्ज की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इसके साथ ही श्रृंखला में 2-0 से सूपड़ा साफ किया।

दक्षिण अफ्रीका ने कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर के नाबाद 367 रन के दम पर पांच विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित की थी।  जिम्बाब्वे की टीम सोमवार को अपनी पहली पारी में 43 ओवर में 170 रन पर आउट हो गयी थी जिसके बाद उसे फॉलोआॅन दिया गया। टीम मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में 220 रन पर आउट हो गयी। जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में कुल 390 रन बनाये जो मुल्डर के स्कोर से सिर्फ 23 रन अधिक था।

मुल्डर का चोटिल टेम्बा बावुमा और केशव महाराज की अनुपस्थिति में कप्तान के तौर पर यह पहला टेस्ट मैच था। उन्होंने बल्ले से योगदान देने के साथ तीन विकेट भी चटकाए और तीन कैच लपके। वह मैच और श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। जिम्बाब्वे ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में एक विकेट पर 51 रन से की थी और सुबह के सत्र में टीम ने दो विकेट गंवाए, जिसमें अनुभवी सीन विलियम्स भी शामिल थे। विलियम्स ने मुल्डर की गेंद को रोकने की कोशिश की और 11 रन पर अपना आॅफ स्टंप गंवा बैठे।

लंच से पहले निक वेल्च (55) ने अपने पांचवें टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद सेनुराम मुथुसामी की गेंद पर मुल्डर के हाथों कैच आउट हो गये। वेल्च का विकेट गिरने के बाद टीम ने 28 ओवरों में 67 रन पर बाकी के सात विकेट गंवा दिये।  कप्तान क्रेग एर्विन ने एक छोर से संभल कर खेलते हुए 95 गेंदों में 49 रन की जुझारू पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार जबकि मुथुसामी ने तीन और कोडी यूसुफ दो विकेट लिये। जिम्बाब्वे ने बुलावायो में अपना पिछला मैच 2001 में जीता था। उसने इस दौरान 22 टेस्ट खेले और इनमें से 17 में हार का सामना करना पड़ा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

2

0

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

Loading...

Nov 26, 20251:17 PM

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

5

0

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

Loading...

Nov 23, 20256:47 PM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

5

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 पर समाप्त। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को जानसेन (93) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए, अभी 480 रन पीछे।

Loading...

Nov 23, 20254:56 PM

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

5

0

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त विवरण। बावुमा और स्टब्स की मजबूत साझेदारी के बाद भारत की वापसी। कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट। दक्षिण अफ्रीका 247/6 (Stumps)।

Loading...

Nov 22, 20255:11 PM

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

6

0

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

Loading...

Nov 22, 20253:54 PM