×

आपरेशन सिंदूर से बौखलाए पड़ोसी के निशाने पर था स्वर्ण मंदिर, सेना ने हवा में ही खाक कर दिया था नापाक मंसूबों को: बड़ा खुलासा

मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को सूचना थी कि पाकिस्तान मिलिट्री के साथ साथ नागरिक संस्थानों को भी निशाना बना सकता है।

By: Prafull tiwari

May 19, 20255:41 PM

view9

view0

आपरेशन सिंदूर से बौखलाए पड़ोसी के निशाने पर था स्वर्ण मंदिर, सेना ने हवा में ही खाक कर दिया था नापाक मंसूबों को: बड़ा खुलासा

चंडीगढ़। आपरेशन सिंदूर से बौखलाए पड़ोसी देश ने पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत के कई ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसमें अमृतसर का गोल्डन टैंपल और पंजाब के कई शहर भी शामिल थे। लेकिन भारत लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें धराशायी कर दिया था। सेना ने आठ मई को हुए नाकाम हमले के बारे में अब खुलासा किया है। जनरल आॅफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्री ने सोमवार को बताया कि सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने गोल्डन टेंपल की ओर निशाना कर छोड़े गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इसमें आकाश मिसाइल ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को सूचना थी कि पाकिस्तान मिलिट्री के साथ साथ नागरिक संस्थानों को भी निशाना बना सकता है। वहीं धार्मिक संस्थान भी पाकिस्तान के निशाने पर थे। श्री हरमंदिर साहिब एक प्राइम टारगेट था। उन्होंने यह भी बताया कि आठ मई को तड़के पाकिस्तान की तरफ से स्वर्ण मंदिर पर भारी हमले का प्रयास किया गया था। हम पहले से सतर्क थे इसलिए हमने सभी ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया और श्री हरमंदिर साहिब को आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए हम पूरी तरह से तैयार थे क्योंकि हमें इसकी आशंका थी। हमारे बहादुर और सतर्क आर्मी एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को असफल कर दिया और गोल्डन टेंपल पर टारगेटेड सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इस तरह हमने हमारे गोल्डन टेंपल पर एक खरोंच भी नहीं आने दी।

भारतीय सेना पेशेवर और जिम्मेदार फोर्स
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पेशेवर और जिम्मेदार फोर्स है, जिसने हमेशा बिना उकसावे के संयमित तरीके से ही जवाब दिया है। हमने सटीक हथियारों से सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने भी स्वीकार किया है। वहीं, पाकिस्तानी सेना के पास भारत पर हमला करने के लिए कोई वैध टारगेट नहीं है और ना ही पाकिस्तानी सेना के पास भारतीय सेना का सामना करने का साहस और क्षमता है। पाकिस्तान राष्ट्रीय नीति के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता है। पाकिस्तान ने अपनी जमीं से मानवरहित हवाई हथियारों का इस्तेमाल किया। मेजर जनरल ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने आॅपरेशन सिंदूर के दौरान सटी निशाने के साथ पाकिस्तान में कई जगह हमले किए। बहावलपुर और मुरिदके जैसे आतंकी गढ़ों पर हमला किया गया। इन नौ आतंकी ठिकानों में से मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर है जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा है।

पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना का सामना करने में असमर्थ
मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि बार-बार हार के बाद, पाकिस्तानी सेना पारंपरिक अभियानों में भारतीय सेना का सामना करने में असमर्थ है। इसने अपने सैन्य कार्यों को सुविधाजनक रूप से प्रॉक्सी और आतंकवादियों को सौंप दिया है। पाकिस्तानी सैन्य चौकियां अक्सर हमारी चौकियों पर गोलीबारी करके घुसपैठ को बढ़ावा देती हैं, ताकि हमारा ध्यान आतंकवादियों की घुसपैठ से भटक जाए। हम उन स्थानों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जहां नदी के किनारे या दुर्गम इलाकों के कारण सीमा पर बाड़ या तो कमजोर है या है ही नहीं। हमने इन स्थानों को हत्या के मैदान में बदल दिया है, जबकि बेहतर रणनीति और हथियारों के साथ भारी नुकसान और क्षति पहुंचाकर पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को दंडित किया है। यदि कोई घुसपैठ सफल हो जाती है, तो पुलिस और सीएपीएफ के साथ एकीकृत खुफिया नेटवर्क द्वारा, हमारी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों द्वारा तकनीक और रणनीति के संयोजन से घुसपैठियों को तुरंत निष्प्रभावी कर दिया जाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में टाटा-एयरबस H-125 असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। जानें कैसे 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' से भारत बनेगा रक्षा क्षेत्र का सुपरपावर

Loading...

Feb 17, 20267:18 PM

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।  समिट के दौरान वैष्णव ने एआई का यूपीआई बनाने की योजना का भी एलान किया।

Loading...

Feb 17, 20262:33 PM

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करता है। भारत का अधिकतर केला देश में ही खपत होता है। भारत में आंध्र प्रदेश अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र बड़ा योगदान देता है। वहीं देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश केला उत्पादन में सातवें नंबर पर है।

Loading...

Feb 17, 202612:52 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद से हाल ही में मंजूरी मिली है।

Loading...

Feb 17, 202612:25 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM