वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन का गिरा छज्जा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो मुख्य रेलवे स्टेशन हैं। जहां पर रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। भोपाल जंक्शन और रानी कमला पति स्टेशन दोनों ही ऐसे स्टेशन हैं ,जहां से लगभग सभी मुख्य रूट की ट्रेनें गुजरती हैं।

By: Star News

Jun 12, 202523 hours ago

view1

view0

वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन का गिरा छज्जा

आंधी-बारिश ने पुराने भवन को पहुंचाया नुकसान

छज्जे गिरने से पुरानी बिल्डिंग परिसर में फैला मलबा  

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो मुख्य रेलवे स्टेशन हैं। जहां पर रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। भोपाल जंक्शन और रानी कमला पति स्टेशन दोनों ही ऐसे स्टेशन हैं ,जहां से लगभग सभी मुख्य रूट की ट्रेनें गुजरती हैं। जब रानी कमलापति स्टेशन का उद्घाटन हुआ था तब काफी दावे किए गए थे कि ये स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा, लेकिन अभी स्टेशन पर सुविधाएं और व्यवस्थाएं दम तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, बीती देर रात तेज हवा और आंधी ने राजधानी में अचानक कहर बरपा दिया। इसका सबसे बड़ा असर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग पर देखने को मिला, जहां तेज आंधी के चलते भवन के दो छज्जे भरभराकर नीचे गिर गए। हादसा देर रात हुआ। 

 रेस्टोरेंट भी चपेट में आया

गनीमत यह रही कि इसमें कोई मुसाफिर घायल नहीं हुआ। छज्जे गिरने से स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग के अंदर और बाहर मलबा फैल गया। बाहर स्थित रेस्टोरेंट को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण प्लेटफार्म नंबर-5 की तरफ लगे एडवर्टाइजमेंट बोर्ड और स्टेशन की बिल्डिंग के कांच भी टूट गए।

यात्रियों में अफरा-तफरी

छज्जा गिरने की भनक लगते ही रेलवे प्रबंधन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत मलबा हटाने जुट गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन मलबा हटाने का काम गुरुवार को भी जारी रहा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फ्रांस के साथ एमओयू...मध्यप्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

1

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है।

Loading...

Jun 13, 2025just now

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एक मैरिज गार्डन में बिजली का काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

Loading...

Jun 13, 2025just now

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा डिजिटल!

इस बार विधानसभा में ई-विधान के जरिये पूरी कार्रवाई की जानी है, इसके लिए भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र के लिए पूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Loading...

Jun 13, 2025just now

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 

Loading...

Jun 13, 2025just now

कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे-राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती। चापलूसों का बोलबाला है। मैं चापलूसी नहीं कर सकता।