×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 12 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Jan 12, 20265:00 AM

view4

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 जनवरी 2026)

नमस्कार,

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 12 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

अमेरिका के निशाने पर ईरान...ट्रंप ने कहा- प्रदर्शनकारियों की करूंगा मदद

वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार ईरान पर हमला करने की योजना बना रही है। अमेरिकी अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो धमकियां दी हैं, उन्हें कैसे लागू किया जाए। इसके लिए अमेरिकी अधिकारी यह योजना बना रहे हैं कि ईरान में किन जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके तहत ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए जा सकते हैं। विस्तार से पढ़ें..

सोमनाथ मंदिर में नमो ने किया शिव का जलाभिषेक और बजाया डमरू

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकला, जो शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। विस्तार से पढ़ें...

तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर भारत, राजकोट में बोले पीएम मोदी

राजकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक और विकासवादी संदेश के साथ की। शनिवार,(10 जनवरी 2026) को सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी ने राजकोट में आयोजित 'वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन' को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक धमक का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं और देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। विस्तार से पढ़ें...

देश के सात बड़े शहरों में सप्लाई हो रहा दूषित पानी 

नई दिल्ली।  मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। देश के 7 बड़े शहरों में लोग गंदे पानी की समस्या सामने आई है। गुजरात के गांधीनगर से लेकर तेलंगाना के हैदराबाद, यूपी के ग्रेटर नोएडा, मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत हरियाणा के रोहतक और झज्जर का पानी भी टेस्टिंग में फेल हो गया है। विस्तार से पढ़ें.. 

केंद्र ने दिखाई सख्ती... बैकफुट पर एक्स... अब हटाई अश्लील तस्वीरें

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्वीटर) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है। साथ ही भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद एक्स ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने 600 अकाउंट को डिलीट कर दिया है। विस्तार से पढ़ें..

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हुई 21 लोगों की मौत ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घटना के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को शहर में एक विशाल 'न्याय यात्रा' निकाली। यह यात्रा बड़ा गणपति चौराहा से शुरू होकर राजवाड़ा स्थित माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। विस्तार से पढ़ें...

मप्र में कृषक कल्याण वर्ष का शुभारंभ, सीएम के 10 संकल्प

भोपाल:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार,  को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक विशाल किसान सम्मेलन में वर्ष 2026 को आधिकारिक रूप से “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की। मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहाँ पूरा एक वर्ष किसानों के समग्र उत्थान और उनकी आय दोगुनी करने के संकल्पों को समर्पित किया गया है। विस्तार से पढ़ें...

चलते- चलते..
निःस्वार्थ कर्म करते रहो, जो भी होगा अच्छा ही होगा-थोड़ा विलंब होगा, पर सर्वश्रेष्ठ होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (14 जनवरी 2026)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (14 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 14 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Jan 14, 20265:07 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 जनवरी 2026)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (12 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 12 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Jan 12, 20265:00 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (11 जनवरी 2026)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (11 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 11 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Jan 11, 20265:08 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (10 जनवरी 2026)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (10 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 10 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Jan 10, 20265:00 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (08 जनवरी 2026)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (08 जनवरी 2026)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 08 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Jan 08, 20265:10 AM