स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 10 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 10 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
ईरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पश्चिमी देशों और विशेष रूप से अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की धरती पर विदेशी शक्तियों के लिए "किराए के सैनिकों" (Mercenaries) के रूप में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है। विस्तार से पढ़ें...
डेनमार्क। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप, ग्रीनलैंड, एक बार फिर महाशक्तियों के बीच खींचतान का केंद्र बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की कथित योजनाओं के बीच डेनमार्क ने अपनी रक्षात्मक मुद्रा सख्त कर ली है। विस्तार से पढ़ें...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को उस समय अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनावी रणनीतिकार संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) और इसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई ने देखते ही देखते एक बड़े संवैधानिक और राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। विस्तार से पढ़ें..
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और आईईडी विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा विस्तार से पढ़ें..
अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 12 घंटे में चार बार झटके लगने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच रही। हालांतक भूकंप के चलते धरती के हिलने पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि 24 घंटे में सात बार धरती कांपी है। विस्तार से पढ़ें..
नई दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देते हुए कहा-प्रथम दृष्टया यह परिवार एक क्रिमिनल एंटरप्राइज की तरह काम कर रहा था। विस्तार से पढ़े...
चलते- चलते..
"हर रास्ता शोर से नहीं बनता-कुछ रास्ते मौन, धैर्य और आत्मविश्वास से बनते हैं।"
सुप्रभात

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.