स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (28 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (28 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
टोरंटो | कनाडा में रह रही भारतीय महिलाओं, विशेषकर भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने संकट में फंसी महिलाओं की तत्काल सहायता के लिए विशेष 'वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन' (OSCW) की स्थापना की है। यह केंद्र घरेलू हिंसा, शोषण और कानूनी पेचीदगियों का सामना कर रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। विस्तार से पढ़ें...
लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे पहले अफरीदी 1 28 नवंबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे, तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उनके बाल खींचे और जमीन पर गिरा दिया था। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली | दिल्ली के इंदिरा भवन में शनिवार को आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की उच्चस्तरीय बैठक में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक बड़ा मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की है कि मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलकर 'VB G RAM G' करने के विरोध में पार्टी आगामी 5 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। बैठक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारत की जनसंख्या और उससे देश को होने वाले फायदे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या में बढ़ोतरी और विदेशों में भारतीयों की सफलता वैश्विक प्रभुत्व की संभावना को दर्शाती है। यह तभी संभव है, जब पॉपुलेशन के रिप्लेसमेंट स्तर को बनाए रखा जाए। नायडू ने कहा- बीते दिनों जनसंख्या को लेकर जो बात संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कही वो सही और महत्वपूर्ण भी है। विस्तार से पढ़ें...
निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों ने दो अलग-अलग एटीएम को निशाना बनाया। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बीती देर रात सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 21 सीएमपी, जिंदा कारतूस और चाकू, अवैध शराब, गांजा और 2,30,990 नगद जब्त किए गए। इसके साथ ही मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। विस्तार से पढ़ें...
छपरा। बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। विस्तार से पढ़ें..
सतना को 652 करोड़ की सौगात: चित्रकूट बनेगा दिव्य धाम
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सरकार 'सत्ता' के लिए नहीं बल्कि 'परिवार' भाव से जनहित के लिए कार्य कर रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती वर्ष को मध्यप्रदेश के वास्तविक विकास (अभ्युदय) के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। विस्तार से पढ़ें...
पन्ना | मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बाघों के संरक्षण के लिए विश्व विख्यात है, बीती रात तस्करों के दुस्साहस और हिंसा का अखाड़ा बन गया। जंगल की सुरक्षा में तैनात वनकर्मियों पर अवैध कटाई करने वाले माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठन शक्ति की खुलकर सराहना की है। विस्तार से पढ़ें..
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज और खजुराहो के एयरपोर्ट ने देश के सभी हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा जारी 2025 के यात्री संतुष्टि सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट को यात्रियों की संतुष्टि के आधार पर शीर्ष स्थान दिया गया। इस सर्वे में यात्रियों ने सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के लिए इसे सर्वोच्च अंक दिए। यहां बड़ी बात यह है कि भोपाल और खजुराहो के एयरपोर्ट ने दिल्ली, मुंबई और गुजराज जैसे महानगरों को भी पीछे छोड़ दिया है। विस्तार से पढृें...
चलते- चलते..
जीवन में बदलाव तब आता है,जब हम शिकायत छोड़कर जिम्मेदारी लेना सीखते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.