17 अगस्त 2025 की प्रमुख खबरें: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ को टालने का फैसला, उपराष्ट्रपति पद के लिए थावरचंद गहलोत की दावेदारी और मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं।

नमस्कार,
स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में आज (17 अगस्त 2025) बात ट्रंप के यू टर्न की... मध्यप्रदेश में 'घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल' की... उपराष्ट्रपति के लिए कौन सा चेहरा है सबसे आगे...

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर हाल ही में भारी टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उन्होंने भारत पर भी रूस की आर्थिक मदद कर यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बीच अलास्का में ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के नाम पर रविवार को मुहर लगेगी। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी, इसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जिन नामों पर पार्टी में मंथन चल रहा है, उनमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सबसे प्रबल दावेदार हैं। विस्तार से पढ़िए...

नई दिल्ली. राम माधव ने कहा-हम सभी आरएसएस कार्यकर्ता खुश हुए, लेकिन केवल हम ही नहीं, बल्कि संगठन का समर्थन करने वाले अन्य लोग भी संतुष्ट हुए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से संघ अपना 100वां वर्ष शुरू करने जा रहा है और बीते 100 सालों में यह संगठन लगातार मजबूत हुआ है। विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद एक साथ 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें विधायकों और पूर्व मंत्रियों को भी जिले की कमान सौंपी है। खास बात यह है कि पहले विधायकों को जिलाध्यक्ष न बनाने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने इस बार यह फैसला बदल दिया है।विस्तार से पढ़िए...

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य समारोह में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों और लीलास्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी, ठीक वैसे ही जैसे राम वनगमन पथ का विकास किया जा रहा है। विस्तार से पढ़िए...

दमोह. दमोह शहर के तहसील मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार से दमोह के मीसाबंदी संतोष भारती ने सम्मान लेने से मना कर दिया और वह वापस चले गए। मंत्री के साथ मौजूद दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने भी भारती को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। विस्तार से पढ़िए...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.