×

रूस से व्यापार करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने का कानून ला रही ट्रंप सरकार

ट्रंप ने कहा कि 'रूस के व्यापारिक साझेदार देश यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने के लिए जिम्मेदार हैं, खासकर रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देश। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऐसा विधेयक लाने जा रही है, जिसमें रूस से व्यापार करने वाले देशों पर काफी कड़े प्रतिबंधों का प्रावधान है।'

By: Sandeep malviya

Nov 17, 20256:24 PM

view1

view0

रूस से व्यापार करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने का कानून ला रही ट्रंप सरकार

वॉशिंगटन । अमेरिका का ट्रंप प्रशासन जल्द ही एक नया कानून बनाने जा रहा है, जिसके तहत रूस से व्यापार करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे समर्थन दे दिया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उनकी पार्टी एक विधेयक लाने जा रही है, जिसके तहत रूस से व्यापार करना किसी भी देश के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। 

विधेयक को लेकर ट्रंप क्या बोले

ट्रंप ने कहा कि 'रूस के व्यापारिक साझेदार देश यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने के लिए जिम्मेदार हैं, खासकर रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देश। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऐसा विधेयक लाने जा रही है, जिसमें रूस से व्यापार करने वाले देशों पर काफी कड़े प्रतिबंधों का प्रावधान है।'

भारत के लिए हो सकती है परेशानी

रूस से व्यापार करने वाले देशों में भारत और चीन शामिल हैं। ऐसे में अमेरिका के इस नए कानून से भारत की परेशानी बढ़ सकती है। अमेरिका पहले ही भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त टैरिफ लगा चुका है। अमेरिका का मानना है कि रूस के यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने में भारत और चीन का प्रमुख योगदान है। नए कानून के तहत भारत और चीन के अलावा ईरान की भी परेशानी बढ़ सकती है। 

भारत-रूस में बढ़ रहा द्विपक्षीय व्यापार

एक तरफ अमेरिका रूस से व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत और रूस के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। साल 2030 तक दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है। भारत और रूस के बीच इंडिया-यूरेशियन इकॉनोमिक यूनियन मुक्त व्यापार समझौता हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिका का यह विधेयक पारित हो जाता है, तो ट्रंप उन देशों से आयात पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लगा सकेंगे जो रूस से कच्चा तेल या गैस खरीदते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेख हसीना मामले में ट्रिब्यूनल की कार्यवाही न निष्पक्ष-न न्यायसंगत : मानवाधिकार

0

0

शेख हसीना मामले में ट्रिब्यूनल की कार्यवाही न निष्पक्ष-न न्यायसंगत : मानवाधिकार

मानवाधिकार से जुड़े मामलों में सबसे अग्रणी संस्थाओं के तौर पर शुमार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाए जाने के फैसले का विरोध किया है। 

Loading...

Nov 18, 20256:34 PM

विवादित समुद्री हिस्से में रसद भेज रही थी फिलीपींसी सेना, चीन ने रोका संचार

0

0

विवादित समुद्री हिस्से में रसद भेज रही थी फिलीपींसी सेना, चीन ने रोका संचार

चीन दक्षिण चीन सागर में विवादित इलाके 'सेकंड थॉमस शोल' के आसपास उस समय संचार बाधित किया, जब फिलीपींस की सेना वहां रसद और अपने कर्मी पहुंचा रही थी। इस क्षेत्र के आसपास चीनी तटरक्षक कर्मा और जहाज तैनात रहते हैं। 

Loading...

Nov 18, 20256:32 PM

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया : जयशंकर 

0

0

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया : जयशंकर 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि दुनिया को आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। 

Loading...

Nov 18, 20256:31 PM

अमेरिका ने कैरिबियाई जलक्षेत्र में तैनात किया युद्धपोत

1

0

अमेरिका ने कैरिबियाई जलक्षेत्र में तैनात किया युद्धपोत

अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड समेत अब अमेरिका के करीब एक दर्जन नौसेना जहाज और करीब 12 हजार नाविक और मरीन कैरिबियाई क्षेत्र में तैनात हैं। अमेरिकी सैनिक पनामा और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में युद्धभ्यास भी कर रहे हैं।

Loading...

Nov 17, 20256:26 PM