अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जल्द ही अमेरिका के हर नागरिक (अमीरों को छोड़कर) को 2,000 डालर का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ रेवेन्यू से दी जाएगी।

डोनल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जल्द ही अमेरिका के हर नागरिक (अमीरों को छोड़कर) को 2,000 डालर का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ रेवेन्यू से दी जाएगी। यही नहीं ट्रंप ने टैरिफ नीति का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को मूर्ख बताया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ थोपा है। अब उनके इस फैसले का विरोध अमेरिका में भी होने लगा है। इस बीच उन्होंने फिर एक बार अपनी टैरिफ नीति का बचाव किया है। ट्रंप ने उन लोगों को मूर्ख करार दिया है, जो टैरिफ का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ की वजह से यूनाइटेड स्टेट्स दुनिया का सबसे अमीर, सबसे सम्मानित देश बन गया है; जहां लगभग कोई महंगाई नहीं है। ट्रंप का दावा है कि टैरिफ से होने वाली कमाई से हर किसी को कम से कम 2,000 डाजर प्रति व्यक्ति का डिविडेंड दिया जाएगा। उन्होंने ये बातें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखीं।
अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे बेवकूफ हैं। उन्होंने लिखा कि अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर, सबसे सम्मानित देश बन गया है, जहां लगभग कोई महंगाई नहीं है और स्टॉक मार्केट की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। 401 अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। अमेरिका टैरिफ से ट्रिलियन डॉलर कमा रहा है, जिससे वर जल्द ही अपना बहुत बड़ा कर्ज, 37 ट्रिलियन, चुकाना शुरू कर देगा।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब रिकॉर्ड निवेश होने लगा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हर जगह प्लांट और कारखाने खुल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को कम से कम 2,000 डॉलर प्रति व्यक्ति का लाभांश दिया जाएगा। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने ये नहीं बताया कि प्रस्तावित भुगतान कैसे किया जाएगा।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। ट्रंप ने लिखा, 401(रिटायरमेंट सेविंग्स) अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। देशभर में नए प्लांट्स और फैक्ट्रियां बन रही हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया या समय सीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।