दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देश की राजधानी में आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भोपाल और दिल्ली से एक-एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देश की राजधानी में आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। ये दोनों फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे। दरअसल, दिल्ली में आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकवादियों की पहचान भी हो चुकी है। आतंकियों के पास से संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। इस मॉड्यूल से जुड़े एक आतंकी की गिरफ्तारी भोपाल से हुई है। वहीं, दूसरे आतंकी की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। दिल्ली के ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके इन आतंकियों के टारगेट पर थे।

शुरुआती जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी आत्मघाती हमले के लिए ट्रेनिंग ले चुके थे। पुलिस ने बताया कि वे अपनी योजना के काफी करीब थे। इन दोनों आतंकियों के पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए एक आतंकी की पहचान अदनान के तौर पर हुई है।
भोपाल से गिरफ्तार आतंकी पहले लखनऊ के एक व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य था। स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आतंकी अदनान के पिता अकाउंटेंट हैं और उसकी मां भी नौकरी करती है।
गौरतलब है एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला आंतकी अदनान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश एटीएस की मदद से गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए आतंकी अदनान को कट्टरपंथी समूहों द्वारा आनलाइन कट्टरपंथी बनाया जा रहा था।

इधर, दो अतंकियों की गिरफ्तारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इनमें से तीन स्कूलों में जांच के बाद धमकी को हॉक्स यानी झूठी जानकारी घोषित कर दिया गया है। एक स्कूल में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली के जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वे द्वारका, गोयल डायरी और प्रसाद नगर में स्थित हैं। फायर और पुलिस की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जिन चार स्कूलों को बम की धमकी मिली थी, उनमें से गोयल डायरी और प्रसाद नगर स्थित स्कूलों में जांच पूरी हो गई है। पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन दोनों स्कूलों में कोई बम नहीं मिला है और धमकी झूठी थी। द्वारका के स्कूल में भी जांच के बाद इसे हॉक्स घोषित किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।