नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट से गांधी परिवार को मिली राहत के बाद भोपाल में कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर का घेराव किया। पुलिस और जीतू पटवारी के बीच हुई झड़प, कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का प्रयोग।

भोपाल में कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर का घेराव किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी कानूनी राहत मिली है। इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी पारा चढ़ गया। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बीजेपी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम जैसे ही बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ा, पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के कारण कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।
प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाना शुरू किया, तो पटवारी के इशारे पर कांग्रेसियों ने पुलिस की बस का ही घेराव कर दिया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ...
बिना FIR कार्रवाई संभव नहीं: कोर्ट ने कहा कि ED की चार्जशीट कानूनी रूप से मान्य नहीं है क्योंकि यह किसी बुनियादी FIR पर आधारित नहीं थी।
कानूनी आधार का अभाव: अदालत के अनुसार, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तभी टिक सकते हैं जब मामला किसी वैध FIR से जुड़ा हो।
नेताओं को राहत: तकनीकी आधार पर मजबूती न होने के कारण सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ पेश की गई ED की शिकायत को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
यह विवाद साल 2012 में तब शुरू हुआ जब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडियन कंपनी के बीच हुए लेन-देन पर सवाल उठाए। आरोप था कि गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी 'यंग इंडियन' ने AJL के 90 करोड़ रुपये के कर्ज को अपने नाम कर करोड़ों की संपत्तियों का अवैध लाभ उठाया। ED इसी वित्तीय हेराफेरी की जांच कर रही थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।