×

डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक संभावित जगह : पुतिन 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली संभावित बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

By: Sandeep malviya

Aug 07, 20257:03 PM

view7

view0

डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक संभावित जगह : पुतिन 

वॉशिंगटन । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली संभावित बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे पहले क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक बैठक पर सहमति बन गई है। यह खबर ऐसे वक्त सामने आई है, जब एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि यूक्रेन के लोग रूस के लड़ाई को समाप्त करने वाले समझौते के लिए उत्सुक हैं।

'यह एक ऐतिहासिक बैठक हो सकती है' रूसी राष्ट्रपति के निवेश एवं आर्थिक सहयोग दूत किरिल ए. दिमित्रिव ने गुरुवार को साफ किया कि अगले सप्ताह पुतिन और ट्रंप के बीच संभावित मुलाकात की तैयारियां चल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिमित्रिव ने कहा, 'रूस पुष्टि करता है कि पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह हो सकता है। शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। यह एक ऐतिहासिक बैठक हो सकती है। संवाद ही सफल होगा।'

बैठक के लिए स्थान पर भी सहमति  

इससे पहले पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि दोनों पक्ष एक बैठक की योजना बनाने पर काम कर रहे हैं। बैठक के लिए स्थान पर भी सहमति बन गई है। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। यह पुष्टि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से मॉस्को में पुतिन के साथ वार्ता के एक दिन बाद हुई है। यह बैठक व्हाइट हाउस की ओर से रूस को यूक्रेन के साथ शांति समझौता करने या आर्थिक दंड का सामना करने की दी गई समय सीमा से कुछ ही दिन पहले हुई थी।

पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली बैठक

इस साल ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली बैठक होगी। यह तीन साल से भी ज्यादा पुराने जंग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस तरह की बैठक से रूस-यूक्रेन जंग समाप्त हो जाएगी, क्योंकि रूस और यूक्रेन अपनी मांगों को लेकर अभी भी एकमत नहीं हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए 'One Stop Center' शुरू: 24x7 हेल्पलाइन और कानूनी सहायता उपलब्ध

टोरंटो में भारतीय महिलाओं के लिए 'One Stop Center' शुरू: 24x7 हेल्पलाइन और कानूनी सहायता उपलब्ध

कनाडा में घरेलू हिंसा और शोषण का शिकार हो रही भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने टोरंटो में 'वन स्टॉप सेंटर' स्थापित किया है। जानें हेल्पलाइन नंबर और सहायता के नियम

Loading...

Dec 27, 20257:02 PM

पाकिस्तान... अब खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का विधानसभा में पीटा

पाकिस्तान... अब खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का विधानसभा में पीटा

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे पहले अफरीदी 1 28 नवंबर को रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान से मिलने गए थे, तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी।

Loading...

Dec 27, 202512:44 PM

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: 20 वर्षीय शिवांक अवस्थी की मौत से सनसनी

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: 20 वर्षीय शिवांक अवस्थी की मौत से सनसनी

कनाडा के टोरंटो में हिंसा का दौर जारी। टोरंटो विश्वविद्यालय के भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोलीबारी में मौत। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख। जानें पूरी घटना

Loading...

Dec 26, 20254:48 PM

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर... मेक्सिको सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। क्रिसमस से एक दिन पहले पूर्वी मेक्सिको में एक तेज रफ्तार बस पलट गई, जिसमें एक बच्चे समेत 10 लोगों की जान चली गई और 32 लोग घायल हैं। वेराक्रूज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा क्रिसमस से पहले जोंटेकोमाटलान कस्बे में हुआ।

Loading...

Dec 26, 202510:12 AM

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

अमेरिका का नाइजीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस पर हमला

क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है।

Loading...

Dec 26, 20259:54 AM