×

यूएन : रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का रखा प्रस्ताव

अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बाद रूस, चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। 

By: Sandeep malviya

Jun 22, 202511:05 PM

view6

view0

यूएन : रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का रखा प्रस्ताव

न्यूयॉर्क।  अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बाद रूस, चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। वहीं तनाव पर यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह अमेरिकी हमलों से चिंतित हैं। अब इस बात का खतरा बढ़ रहा है कि इस्राइल-ईरान संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, रूस, चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र में शांति स्थापित करना और किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई को रोकना है। इस प्रस्ताव में तीनों देशों ने मांग की है कि सभी पक्ष तुरंत युद्ध बंद करें और बातचीत के माध्यम से विवाद का हल निकालें। यह कदम अमेरिका की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है। 

अमेरिका ने चीन से ईरान को समझाने की अपील की

इस बीच, अमेरिका ने चीन से अपील की है कि वह ईरान को समझाए कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद न करे। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को बयान देते हुए कहा कि अगर ईरान यह जलमार्ग बंद करता है, तो इससे पूरी दुनिया की तेल आपूर्ति और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। मार्को रुबियो ने कहा कि, 'चीन की ईरान के साथ करीबी बातचीत है, और हम उम्मीद करते हैं कि वह इस स्थिति को शांत करने में मदद करेगा।' अमेरिका की यह अपील ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में टकराव का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

क्या है होर्मुज जलडमरूमध्य?

यह जलमार्ग फारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच मौजूद है। दुनिया का लगभग 30% तेल यहीं से होकर गुजरता है। अगर यह बंद होता है, तो वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं इस्राइल से तनाव और अमेरिकी हमले के बीच ईरान की तरफ से लगातार इसे बंद करने की धमकी से वैश्विक ऊर्जा संकट का खतरा गहराया है।

रूस ने अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की

रूस ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की तरफ से किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। रूसी विदेश मंत्रालय ने आगे बयान में कहा कि किसी भी तर्क के आधार पर एक संप्रभु देश की जमीन पर मिसाइल और बमबारी करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। खासकर तब, जब ये हमला उस देश ने किया हो जो खुद यूएन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण

1

0

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण

माली में पांच भारतीयों का अपहरण किया गया है, मामले में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं।

Loading...

Nov 08, 20256:02 PM

अफगानिस्तान-पाकिस्तान शांति वार्ता फिर विफल, सीमा पार आतंक पर नहीं बनी बात

1

0

अफगानिस्तान-पाकिस्तान शांति वार्ता फिर विफल, सीमा पार आतंक पर नहीं बनी बात

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वार्ता में पूर्ण गतिरोध की स्थिति है और फिलहाल चौथे दौर की कोई योजना नहीं है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रही शांति वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही।

Loading...

Nov 08, 20256:00 PM

पाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी बढ़ी

1

0

पाकिस्तान में अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी बढ़ी

पाकिस्तान में इन दिनों काफी तेजी से अफगानिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया जा रहा हैं। यूएन के अनुसार एक हफ्ते में 146 फीसदी अफगानियों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों का कहना है कि सरकार के नीतिगत फैसलों और सीमा चौकियों के फिर से खुलने के बाद अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी, हिरासत और देश निकाले की रफ्तार पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

Loading...

Nov 08, 20255:58 PM

भारतीय एनजीओ को मिला मैग्सेसे पुरस्कार,  स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान

1

0

भारतीय एनजीओ को मिला मैग्सेसे पुरस्कार,  स्वयंसेवकों को समर्पित किया सम्मान

भारत के गैर-लाभकारी संगठन एजुकेट गर्ल्स के मनीला में वर्ष 2025 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था ने इस सम्मान को बेटियों और स्वयंसेवकों को समर्पित किया है। 

Loading...

Nov 08, 20255:56 PM

ट्रंप नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की मुहर

1

0

ट्रंप नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की मुहर

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ी कानूनी जीत मानी जा रही है। कोर्ट ने कहा कि सरकार जब पासपोर्ट पर व्यक्ति के 'जन्म के समय दर्ज लिंग' का उल्लेख करती है, तो यह भेदभाव नहीं है, यह केवल एक ऐतिहासिक तथ्य को दशार्ता है।

Loading...

Nov 07, 20256:04 PM