गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्राइल पहुंचे हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात केरंगे बंधक संकट पर चर्चा करेंगे।

तेल अवीव। गाजा में जारी नाजुक युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने की कोशिशों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को इस्राइल पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हाल के दिनों में हिंसा की नई घटनाओं ने अमेरिका-प्रेरित संघर्षविराम को डगमगाने पर मजबूर कर दिया है। वेंस का यह दौरा दोनों पक्षों को युद्धविराम समझौते का पालन कराने और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। यह उनकी मध्य पूर्व यात्रा का हिस्सा है जो गुरुवार तक चलेगी। वेंस इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और यरूशलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वेंस हाल ही में इस क्षेत्र में पहुंचे व्हाइट हाउस के दो शीर्ष दूतों के बाद यहां पहुंचे हैं। उनका मिशन इस बात को सुनिश्चित करना है कि युद्धविराम कायम रहे और दोनों पक्ष शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
बंधकों की पहचान और हमास का रुख
इस्राइल ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसे हमास द्वारा रात में छोड़े गए एक बंधक का शव मिला है। यह शव ताल हैमी का था, जिन्हें सात अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। वह गाजा सीमा पर स्थित किबुत्ज नीर यित्झाक से थे और चार बच्चों के पिता थे। इस्राइल के अनुसार, युद्धविराम के तहत अब भी 15 मृत बंधकों के शव हमास के पास हैं, जिनमें से 13 शव अब तक लौटाए जा चुके हैं। वहीं, हमास के मुख्य वातार्कार खलील अल-हय्या ने कहा है कि संगठन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और शर्म अल-शेख समझौते को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने मिस्र के अल-काहेरा न्यूज चैनल को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी की मध्यस्थता से हुई यह संधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के अंत की घोषणा है।
हमास की मांगें और मानवीय स्थिति
अल-हय्या ने कहा कि इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के तहत सीमाओं से मानवीय सहायता और चिकित्सा सामग्री को पारित किया है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि सर्दियों से पहले अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ इस्राइल पर दबाव बनाएं ताकि और अधिक राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता और आश्रय उपकरण गाजा पहुंचाए जा सकें। गाजा के विभिन्न इलाकों में अब भी बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। अस्पतालों में दवाओं की कमी और विस्थापित नागरिकों की बढ़ती संख्या ने राहत एजेंसियों के लिए चुनौती पैदा कर दी है।
हिंसा और हताहतों का ताजा आंकड़ा
वहीं, संघर्षविराम के बावजूद दो इस्राइली सैनिकों और 45 फलस्तीनियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा पार झड़पों में इनकी जान गई। अमेरिकी प्रशासन ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि युद्धविराम तभी टिकेगा जब दोनों पक्ष संयम बरतें। वेंस की यात्रा को इस्राइल और फलस्तीन के बीच शांति पुनर्स्थापना की नई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।