×

पड़ोसी को उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश: आतंकवादियों ने खुद दुनिया को दिया 'आॅपरेशन सिंदूर' का सबूत

By: Prafull tiwari

May 21, 20256:42 PM

view21

view0

पड़ोसी को उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश: आतंकवादियों ने खुद दुनिया को दिया 'आॅपरेशन सिंदूर' का सबूत

पणजी।  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को कहा कि आतंकवादियों ने स्वयं ही दुनिया को ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के सबूत उपलब्ध करा दिए हैं और इस अभियान के तहत जिन लोगों को निशाना बनाया गया था, उनके ताबूतों को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और नेताओं द्वारा ले जाया गया था। दक्षिण गोवा के वास्को में मोरमुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण (एमपीए) द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के सटीक सैन्य हमलों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को करारा संदेश दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, इससे वैश्विक संदेश गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की धरती से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि आतंकवाद को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, यह हमला अंतरराष्ट्रीय सीमा से परे क्षेत्र में किया गया। हमारे सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए, लक्ष्य केवल आतंकवादी थे। यह सभी के लिए कितनी संतुष्टि की बात है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के बाद कोई भी इसका सबूत नहीं मांग रहा है।

धनखड़ ने कहा, आतंकवादियों (जिन्हें निशाना बनाया गया) ने पूरी दुनिया के सामने इसका सबूत उजागर कर दिया। ताबूतों को उस देश के सैन्य बल, उस देश के राजनीतिक बल और आतंकवादियों द्वारा ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे। इस घटना के बाद ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किये थे।

धनखड़ ने कहा कि भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति और समुद्री महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि देश शांति, स्थिरता और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमें प्रति व्यक्ति आय में आठ गुना वृद्धि की आवश्यकता है। जब हमारे पास युद्ध जैसी स्थिति हो तो आर्थिक विकास नहीं हो सकता। शांति का माहौल विकास और प्रगति के लिए जरूरी है। धनखड़ ने कहा कि शांति का माहौल सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और विकास की मजबूती तथा राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता से बनता है। अधिकारियों ने बताया कि वास्को की अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति ने मोरमुगाओ बंदरगाह पर तीन परियोजनाएं राष्ट्र को सर्मिपत कीं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। चेंडा बजाकर जीत का शंखनाद किया और LDF-UDF को भ्रष्ट बताते हुए खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा।

Loading...

Mar 29, 20263:58 PM

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में चुनावी रैली और रोड शो करेंगे। जानें पलक्कड़ और त्रिशूर के कार्यक्रमों का पूरा विवरण और एलडीएफ-यूडीएफ पर पीएम का बड़ा हमला।

Loading...

Mar 29, 202612:01 PM

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग से उत्पन्न पेट्रोल-डीजल संकट पर चर्चा की। जानें पीएम की 4 बड़ी बातें, अफवाहों से बचने की अपील और खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर उनका संदेश।

Loading...

Mar 29, 202611:41 AM

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या में रामनवमी के दिन लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान बड़ा हादसा हुआ। एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर खाक हो गया। जानें हादसे की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 28, 20263:54 PM

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर 'विक्टिम कार्ड' की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानें घुसपैठ, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार पर शाह के बड़े बयान।

Loading...

Mar 28, 20263:28 PM