×

मौसम हुआ बेइमान...जून में जानलेवा तपिश 

मध्यप्रदेश सहित देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। यह पहली बार है, जब जून में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

By: Star News

Jun 11, 202511:29 AM

view23

view0

मौसम हुआ बेइमान...जून में जानलेवा तपिश 

मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत छह राज्यों में लू का अलर्ट 

गर्मी से राहत के लिए बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा

14 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत 


भोपाल। मध्यप्रदेश सहित देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। यह पहली बार है, जब जून में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक आसमान से आग बरस रही है। इधर, मौसम विभाग ने दावा किया है कि एक सप्ताह में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है। मध्य प्रदेश में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून में देरी के कारण यह स्थिति बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक गर्मी के तेवर इसी तरह बने रहेंगे। हालांकि इस दौरान जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं राहत की बौछारें पड़ने की संभावना है।14 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हरियाणा, पाकिस्तान एवं उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात के कारण लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस तरह की स्थिति अभी तीन दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश में लू का प्रभाव भी बना रह सकता है। राजस्थान में भी गर्मी और हीटवेव का तेज असर जारी है। राजस्थान के शहरों का तापमान 46 डिग्री या उससे ऊपर चला गया है। श्रीगंगानगर में और बीकानेर में पारा बढ़ता ही जा रहा है। देश के उत्तरी राज्यों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है।  

मप्र में सूरज ने दिखाए तेवर

मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही है। राज्य के कुछ जिलों में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। नौगांव, छतरपुर, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में गर्मी का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। चंबल अंचल के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना और शिवपुरी में भी भीषण गर्मी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी।  

यूपी में हीट वेव का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य यूपी भी भीषण लू की चपेट में है। यहां हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। झांसी, आगरा जैसे जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। वहीं मप्र और यूपी से लगे बुंदेलखंड में तो लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 12 जून  पूर्वांचल के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

राजस्थान भी गर्मी से झुलस रहा

राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब कर दिए हैं। यहां तो पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जिलों में आॅरेंज और दर्जनभर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के  जयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी समेत 12 शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में 14 जून तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।  

 हिमाचल-हरियाणा भी बेहाल

हिमाचल में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 48 घंटे तक भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उल्टा तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का आॅरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज ब्रह्मलीन

धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज ब्रह्मलीन

आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुरुष और चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 102 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए हैं।

Loading...

Feb 07, 20267:45 PM

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मध्य प्रदेश में महीनेभर अभियान

बंधुआ मजदूरी के खिलाफ मध्य प्रदेश में महीनेभर अभियान

श्रम विभाग ने 9 फरवरी को बंधक श्रम उन्मूलन दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर (मिंटो हॉल) में कार्यशाला का आयोजन किया है। उद्घाटन सुबह 10 बजे श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल करेंगे। कार्यशाला में राज्य स्तरीय एक्शन प्लान का विमोचन भी होगा।

Loading...

Feb 07, 20263:14 PM

किसानों को ‘आदर्श खेती’ पर मिलेंगे 10 हजार... बीज ग्राम बनाएगी सरकार 

किसानों को ‘आदर्श खेती’ पर मिलेंगे 10 हजार... बीज ग्राम बनाएगी सरकार 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में इकॉर्डा (शुष्क क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र) अंतर्गत खाद्य फलिया अनुसंधान मंच के प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासकीय संकुल का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ने परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Loading...

Feb 07, 20262:55 PM

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

खुशखबरी... भारत की ‘आशा’ ने कूनों में पांच शावकों को दिया जन्म

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। नामीबियाई से भारत लाई गई मादा चीता आशा  ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है। कूनो प्रबंधन के अनुसार मां आशा और पांचों शावक पूर्णत: स्वस्थ हैं।

Loading...

Feb 07, 20261:58 PM

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

शादी के नाम पर 1.60 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले में शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिमरिया पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार महिला आरोपी और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Loading...

Feb 07, 20261:22 PM