×

जब मन में राज था तो राजा को क्यों चुना...

इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में एक युवक राज कुशवाह काम करता था। वह उम्र में सोनम से करीब पांच साल छोटा है, लेकिन फैक्ट्री में सोनम का कई बार आना-जाना लगा रहता था।

By: Star News

Jun 09, 20252:39 PM

view4

view0

जब मन में राज था तो राजा को क्यों चुना...

-पांच साल छोटा प्रेमी निकला मास्टरमाइंड

-राज, विशाल, आनंद और आकाश गिरफ्तार

भोपाल। इंदौर के राजा हत्याकांड और सोनम की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रारंभिक खुलासे से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि सोमन के मन में जब राज था तो उसने राजा को अपना जीवन साथी क्यों चुना...एक अहम सवाल यह भी है कि सोनम और राजा की शादी सालभर बाद होने वाली थी, लेकिन सोनम और परिजनों के दाबाव में तत्काल करनी पड़ी...शादी के तीन दिन बाद सोनम ससुराज से अपने मायके भी चली गई। जहां पांच दिन बाद देवी दर्शन को जाने की तैयारी थी, लेकिन अचानक मेघालय हनीमून का टूर बन गया। यह सब सोनम के कहे अनुसार ही राजा ने सब किया...। दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी। सोनम का राज के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। जांच में यह भी सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था। सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती थी और यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है क राज उम्र में सोनम से 5 साल छोटा है। लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ भी लिया है। सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा।

राजा में नहीं थी सोनम की रुचि 

यह भी खुलासा हुआ है कि सगाई के बाद राजा अकेले कभी सोनम से मिला ही नहीं। एक बार होली पर जब दोनों परिवार मिले थे तब ही राजा और सोनम की भी मुलाकात हुई थी। जब राजा फोन पर सोनम से बात करता था तो राजा ने कई चौंकाने वाली बातें परिजनों को बताई थीं। राजा ने कहा था कि सोनम को उस में कोई इंटरेस्ट नहीं है। उसके पास मेरे लिए समय नहीं है, तो मुझे यह शादी नहीं करनी। राजा ने ये भी कहा था कि जब इसके पास मेरे लिए समय नहीं तो मैं इससे शादी करके क्या करूंगा।

हनीमून से पहले निकाले थे 9 लाख  

राजा हत्याकांड में यह भी बात सामने आई है कि प्रेमी राज कुशवाह के साथ सोनम की घंटों बात होती थी। हनीमून पर जाने से पहले सोनम ने खाते से 9 लाख रुपए निकाले थे। दावा किया जा रहा है कि  सोनम ने यह राशि राजा की सुपारी किलिंग के लिए ही खाते से निकाली थी। यह सभी हत्यारे सोनम के साथ ही आगे-पीछे चल रहे थे और लगातार मौके की तलाश में थे।  

सोनम ने दिया था शादी का प्रस्ताव 

राजा की मां ने बताया कि राजा और सोनम की सगाई के बाद राजा काफी खुश था। हालांकि उस समय यह नहीं पता था कि किसके मन में क्या है... हमने तो सोनम को दिल से अपनाया था। सोनम को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं उसके बारे में उसकी मां और परिजनों को पता होगा। सोनम की तरफ से आगे रहकर शादी का प्रस्ताव आया था। वे राजा को देखने आए थे और फिर उन्होंने ही हमें बुलाया था। हम तो एक शादी में व्यस्त थे। तब उनके कई फोन आए कि आप रिश्ता पक्का कर लो।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से गायब डॉक्टर

4

0

जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से गायब डॉक्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। लेकिन राजधानी भोपाल में ही जिम्मेदारों की नाक के नीचे ही अभियान नाम मात्र का रह गया है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

परिवहन विभाग... मध्यप्रदेश 51 फेसलेस सुविधा देने वाला देश का दूसरा राज्य 

4

0

परिवहन विभाग... मध्यप्रदेश 51 फेसलेस सुविधा देने वाला देश का दूसरा राज्य 

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग में नागरिकों को आनलाईन सुविधा देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग द्वारा वर्तमान में 51 प्रकार की फेसलेस सुविधा प्रदान की जा रही है। इस तरह की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश देश में दूसरा राज्य है।

Loading...

Sep 22, 2025just now

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

7

0

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं।  दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।

Loading...

Sep 22, 202528 minutes ago

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

9

0

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

नर्मदापुरम में ढोलक की थाप पर नाच, तलवार हाथों में लिए पहुंचे; प्रेतबाधा दूर करने की मान्यता

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

10

0

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न