×

व्हाइट हाउस का दावा : ट्रंप के कहने पर रूस से तेल खरीदना कम कर रहा भारत   

अमेरिका का आरोप है कि भारत मॉस्को से कच्चे तेल की खरीद कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया है।

By: Sandeep malviya

Oct 24, 20255:37 PM

view1

view0

व्हाइट हाउस का दावा : ट्रंप के कहने पर रूस से तेल खरीदना कम कर रहा भारत   

वॉशिंगटन।  व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर रूस से तेल खरीदना कम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, 'अगर आप रूस पर लगे प्रतिबंधों को देखें और पढ़ें, तो वे काफी सख्त हैं।' अमेरिका ने बुधवार को रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंधों का एलान किया। इन कंपनियों पर प्रतिबंध रूस के राजस्व के स्त्रोत पर बड़ी चोट मानी जा रही है। 

यूरोपीय सहयोगियों पर भी दबाव बना रहा अमेरिका

गुरुवार को जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि 'मैंने कुछ अंतरराष्ट्रीय खबरें देखीं है, जिनमें कहा गया है कि चीन रूस से तेल खरीदना कम कर रहा है। हम जानते हैं कि भारत ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर ऐसा ही किया है।' कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से भी रूसी तेल आयात में कटौती करने की अपील की है।

ट्रंप और उनका प्रशासन कई बार कर चुका है दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन पिछले कुछ दिनों से दावा कर रहा है कि भारत ने आश्वासन दिया है कि वह रूस से अपने तेल आयात में कमी करेगा। हालांकि, भारत की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। भारत का कहना है कि उनकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों से तय होती है और सरकार का उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायती और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

अमेरिका का आरोप है कि भारत मॉस्को से कच्चे तेल की खरीद कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया है। जिसके बाद भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। हालांकि भारत ने अमेरिकी कार्रवाई को गलत और बेतुका बताया है। 

ट्रंप और पुतिन के बीच हंगरी में होने वाली बैठक भी टली

लेविट ने कहा कि ट्रंप ने बहुत पहले ही रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने में पर्याप्त रुचि न दिखाने का आरोप लगाया। हाल ही में ट्रंप ने हंगरी में पुतिन के साथ होने वाली बैठक भी रद्द करने का एलान किया। हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और भविष्य में दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत की विकसित देशों को नसीहत- जलवायु वित्त में अरबों नहीं खरबों डॉलर दें 

1

0

भारत की विकसित देशों को नसीहत- जलवायु वित्त में अरबों नहीं खरबों डॉलर दें 

भूपेंद्र यादव ने कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (कॉप-30) को ऐसे सम्मेलन के रूप में याद करने की अपील की, जिसमें वादों को लागू किया गया और वादों को पूरा करने वाले कॉप के रूप में याद रखने का आह्वान किया है।

Loading...

Nov 18, 20256:35 PM

शेख हसीना मामले में ट्रिब्यूनल की कार्यवाही न निष्पक्ष-न न्यायसंगत : मानवाधिकार

0

0

शेख हसीना मामले में ट्रिब्यूनल की कार्यवाही न निष्पक्ष-न न्यायसंगत : मानवाधिकार

मानवाधिकार से जुड़े मामलों में सबसे अग्रणी संस्थाओं के तौर पर शुमार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाए जाने के फैसले का विरोध किया है। 

Loading...

Nov 18, 20256:34 PM

विवादित समुद्री हिस्से में रसद भेज रही थी फिलीपींसी सेना, चीन ने रोका संचार

1

0

विवादित समुद्री हिस्से में रसद भेज रही थी फिलीपींसी सेना, चीन ने रोका संचार

चीन दक्षिण चीन सागर में विवादित इलाके 'सेकंड थॉमस शोल' के आसपास उस समय संचार बाधित किया, जब फिलीपींस की सेना वहां रसद और अपने कर्मी पहुंचा रही थी। इस क्षेत्र के आसपास चीनी तटरक्षक कर्मा और जहाज तैनात रहते हैं। 

Loading...

Nov 18, 20256:32 PM

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया : जयशंकर 

1

0

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया : जयशंकर 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एससीओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि दुनिया को आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। 

Loading...

Nov 18, 20256:31 PM

अमेरिका ने कैरिबियाई जलक्षेत्र में तैनात किया युद्धपोत

1

0

अमेरिका ने कैरिबियाई जलक्षेत्र में तैनात किया युद्धपोत

अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड समेत अब अमेरिका के करीब एक दर्जन नौसेना जहाज और करीब 12 हजार नाविक और मरीन कैरिबियाई क्षेत्र में तैनात हैं। अमेरिकी सैनिक पनामा और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में युद्धभ्यास भी कर रहे हैं।

Loading...

Nov 17, 20256:26 PM