×

आतंकियों और उनके आकाओं का काल बनी नारी शक्ति 

भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है।

By: Star News

May 31, 20252:02 PM

view4

view0

आतंकियों और उनके आकाओं का काल बनी नारी शक्ति 

-पीएम मोदी बोले-देवी अहिल्या ने नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया 

-प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा...अब घर में घुसकर भी मारेंगे 
-तुम गोली चलाओगे तो जवाब गोले से दिया जाएगा 
-मोदी बोले-आपरेशन सिंदूर सबसे बड़ा सफल आॅपरेशन
-इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया 
-लोकमाता अहिल्याबाई ने कई बड़े सामाजिक सुधार किए
-ये सारे प्रोजेक्ट मप्र के विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही अहिल्याबाई की स्मृति में 300 रुपए का स्मारक सिक्का और अहिल्या बाई की स्मृति डाक टिकिट जारी किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत मातृशक्ति को प्रणाम करके की। पीएम मोदी ने कहा-सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है। राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था। शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है। यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। हमारे समाज को बांटने की कोशिश की। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी। यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। आपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल आपरेशन है। पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी। हमारी सेना ने सैकड़ों किमी भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान से एक बार फिर पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।

बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही 
्पीएम ने कहा कि आपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का आॅपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शोर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है।

कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था
पीएम मोदी ने कहा- देवी अहिल्याबाई को कई बड़े सामाजिक सुधारों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश के कुछ लोगों को सेक्युलरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है ये हमारे धर्म के खिलाफ है। देवी अहिल्या बाई को देखिए। मातृ शक्ति के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी। लेकिन उनको पता था, बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए। देवी अहिल्याबाई ने 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया। ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। देवी अहिल्याबाई का नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

गरीबों दी ज्यादा प्राथमिकता  
पीएम ने कहा कि माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए। आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। 

खेती को प्रोत्साहित किया
मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।

महिलाओं को बनाया सशक्त 
पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैं।

इंदौर की पहचान अब मेट्रो से होगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदौर ने सफाई के लिए अपनी पहचान बनाई है। अब उसकी पहचान मेट्रो से भी होगी। मध्यप्रदेश में रेलवे क्षेत्र में भी काम हो रहा है। रतलाम-नागदा रूट को फोर लेन कर दिया है। इससे ट्रेन का संचालन अच्छे से होगा। दतिया और सतना को एयरपोर्ट मिल गया है। पीतांबरा पीठ और शारदा देवी के दर्शन करना बहुत सरल हो जाएगा।

सीएम बोले- देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- 'शुतुरमुर्ग' की तरह जनता को गुमराह कर रही

4

0

कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- 'शुतुरमुर्ग' की तरह जनता को गुमराह कर रही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भाजपा की बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को 'शुतुरमुर्ग' बताते हुए कहा कि वह जनता को गुमराह कर रही है। जानें राम मंदिर, धारा 370 और तीन तलाक पर सीएम ने क्या कहा और आगामी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर क्या है उनका विचार।

Loading...

Sep 05, 20252 hours ago

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025: भोपाल के आईटीआई प्रशिक्षक राजेंद्र मालवीय को सम्मान

3

0

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025: भोपाल के आईटीआई प्रशिक्षक राजेंद्र मालवीय को सम्मान

जानें क्यों मिला भोपाल के शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र मालवीय को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025। इस उपलब्धि पर कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने उन्हें बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

Loading...

Sep 05, 20254 hours ago

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा: 'गालियां नहीं, देश की वास्तविक समस्याएं बेरोजगारी और संविधान पर खतरा'

4

0

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा: 'गालियां नहीं, देश की वास्तविक समस्याएं बेरोजगारी और संविधान पर खतरा'

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गालियों पर चर्चा कर असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने पीएम पर निजी हमला करते हुए सनातन धर्म और मां के निधन पर मुंडन न कराने का मुद्दा भी उठाया।

Loading...

Sep 05, 20254 hours ago

'लव जिहाद' की झांकी पर भड़का एक समुदाय, हुआ पथराव, उज्जैन में तनाव

5

0

'लव जिहाद' की झांकी पर भड़का एक समुदाय, हुआ पथराव, उज्जैन में तनाव

उज्जैन जिले के महिदपुर में गणेश जी की सवारी के दौरान एक झांकी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव की घटना हुई। जानें पुलिस ने कैसे स्थिति को नियंत्रित किया और शांति बहाल की।

Loading...

Sep 05, 20254 hours ago

भोपाल में 'शारिक मछली' पर कसा कानूनी शिकंजा, क्लीन चिट देने वाले टीआई को नोटिस जारी

5

0

भोपाल में 'शारिक मछली' पर कसा कानूनी शिकंजा, क्लीन चिट देने वाले टीआई को नोटिस जारी

भोपाल में 'लव जिहाद' और 'ड्रग तस्करी' जैसे गंभीर आरोपों से घिरे शारिक मछली के खिलाफ पुलिस ने 2016 के एक पुराने हमला मामले में पूरक चालान पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानें कैसे तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) ने आरोपी को क्लीन चिट दी थी और अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्या कार्रवाई हो रही है।

Loading...

Sep 05, 20255 hours ago