जानें क्यों मिला भोपाल के शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र मालवीय को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025। इस उपलब्धि पर कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने उन्हें बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
By: Ajay Tiwari
10
0

भोपाल: स्टार समाचार वेब.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भोपाल के शासकीय संभागीय आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजेंद्र मालवीय को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दीर्घ अवधि इंजीनियरिंग ट्रेड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने इस उपलब्धि पर श्री मालवीय को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री मालवीय की मेहनत और प्रतिबद्धता ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मंत्री श्री टेटवाल ने इस सम्मान को प्रदेश के सभी प्रशिक्षकों और संस्थानों के लिए एक प्रेरणा बताया, जो कौशल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार श्री मालवीय के समर्पण और प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे प्रदेश की आईटीआई संस्थाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कौशल विकास संचालनालय ने भी श्री मालवीय की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की जनपद पंचायत सोहागपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पोंगरि में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मंगलेश्वर मिश्रा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
By: Ajay Tiwari
Oct 30, 20257:14 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025' में नई ड्रोन पॉलिसी की घोषणा की। उन्होंने कृषि, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा में ड्रोन के बहुआयामी उपयोग को विकास और नवाचार का सशक्त वाहक बताया। 4000 छात्रों ने लिया प्रशिक्षण।
By: Ajay Tiwari
Oct 30, 20256:21 PM

भोपाल निगम की 14वीं परिषद बैठक में बांदीखेड़ी जल आपूर्ति प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ, जबकि कांग्रेस ने आपत्ति जताई। उद्यानिकी खरीदी में कोटेशन का उपयोग और सिटी बसों की कम संख्या पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।
By: Ajay Tiwari
Oct 30, 20255:49 PM

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) में मास्टर इन मास कम्युनिकेशन का छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
By: Ajay Tiwari
Oct 30, 20255:31 PM

मध्य प्रदेश में 2017 से छात्र संघ चुनाव न होने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। कोर्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने पर राज्य सरकार से 2 सप्ताह में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 1 दिसंबर को होगी।
By: Ajay Tiwari
Oct 30, 20255:07 PM
