जयपुर से मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट AI-612 की कार्गो गेट खुला होने के संकेत के बाद इमरजेंसी लैंडिंग। टेकऑफ के 18 मिनट बाद विमान वापस उतरा। एयरलाइन की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर फिर उठे सवाल, DGCA की पिछली चेतावनियां चर्चा में।

जयपुर. स्टार समाचार वेब.
शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 की मुंबई के लिए उड़ान भरने के ठीक 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
जानकारी के मुताबिक टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को विमान के कार्गो गेट खुला होने का संकेत (साइन ऑन) मिला, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर तत्काल लैंडिंग की अनुमति मांगी। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई के लिए निर्धारित उड़ान के साथ हुई, जो अपने तय समय से 23 मिनट देरी से रवाना हुई थी। हालांकि, एयर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया सुरक्षा और परिचालन संबंधी मुद्दों को लेकर सवालों के घेरे में आई है। हाल ही में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। ये नोटिस पिछले एक साल में चालक दल की थकान प्रबंधन और प्रशिक्षण से संबंधित सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए भेजे गए थे। DGCA ने एयरलाइन की आलोचना करते हुए कुल 29 उल्लंघनों का उल्लेख किया था, जिनमें पायलटों को अनिवार्य आराम न देना, सिम्युलेटर प्रशिक्षण की कमी, और अपर्याप्त केबिन क्रू के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरना शामिल था।
पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद भी एयरलाइन की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर सवाल उठे थे। उस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि विमान के दोनों इंजन उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बंद हो गए थे क्योंकि ईंधन की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने एयर इंडिया की सुरक्षा प्रोटोकॉल और परिचालन दक्षता पर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।