बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से न्यूयॉर्क में सगाई कर ली है। जानें कैसे डेटिंग ऐप से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी और रोहन ने सेंट्रल पार्क में कैसे किया प्रपोज। तस्वीरें और पूरी कहानी यहां पढ़ें!

स्टार समाचार वेब. एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत खबर साझा की है। जी हां, आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका इंतजार अर्जुन कपूर बेसब्री से कर रहे थे। अब जल्द ही कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। अंशुला ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है!
अंशुला ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में हुई अपनी सगाई की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपनी एंगेजमेंट रिंग्स दिखाते नजर आ रहे हैं। रोहन ने घुटनों के बल बैठकर अंशुला को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया और फिर दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया।
अंशुला ने अपनी लव स्टोरी के बारे में लिखते हुए बताया, "हमारी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ये सब शुरू हुआ मंगलवार दोपहर 1:15 बजे, जब अचानक हमारी बात शुरू हुई। वो बातचीत सुबह 6 बजे तक चलती रही और तभी ऐसा महसूस हुआ कि कुछ खास शुरू हुआ है।"
उन्होंने आगे लिखा, "तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क में, सेंट्रल पार्क के एक महल के सामने, उसने मुझे ठीक उसी समय 1:15 बजे प्रपोज किया। जैसे उस पल के लिए पूरी दुनिया थम गई हो।"
अंशुला ने रोहन के प्यार को बयां करते हुए लिखा, "रोहन का प्यार एक शांत और सुकून देने वाला प्यार है, घर जैसा एहसास देता है। मैं कभी परियों की कहानियों में यकीन नहीं करती थी, लेकिन रोहन ने जो किया वो उससे भी खूबसूरत था - पूरी सोच और सच्चे दिल से किया गया। उसने प्रपोज किया और मैंने 'हां' कह दिया। आंसुओं, हंसी और उस खुशी के साथ जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। 2022 से अब तक, सिर्फ तुम ही हो।"
अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंशुला ने आगे लिखा, "मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं! मेरा सुकून भरा कोना, मेरा अपना इंसान, मेरी फेवरेट जगह और अब, मेरी फेवरेट 'हां'!"
अंशुला ने अपनी पहली मुलाकात से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया, "हमारी पहली बातचीत बर्गर को लेकर हुई थी, इसलिए सगाई के बाद पहली डिश भी बर्गर ही थी!"
अंशुला और रोहन को उनकी सगाई के लिए बहुत-बहुत बधाई!

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।