आज थाईलैंड के बैंकॉक में 2025 की मिस यूनिवर्स का फिनाले हो रहा है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। मिस मेक्सिको को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है। इसके साथ ही चौथा उपविजेता-कोटे डी आइवर फर्स्ट रनरअप थाईलैंड, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला और थर्ड रनरअप फिलीपींस रहा।

मिस मेक्सिको को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज थाईलैंड के बैंकॉक में 2025 की मिस यूनिवर्स का फिनाले हो रहा है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। मिस मेक्सिको को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है। ये वहीं फातिमा हैं, जिन्होंने सैश राउंड में मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके साथ ही चौथा उपविजेता-कोटे डी आइवर फर्स्ट रनरअप थाईलैंड, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला और थर्ड रनरअप फिलीपींस रहा। इस प्रतियोगिता में भारत की 22 साल मनिका विश्वकर्मा विभिन्न देशों की 100 से ज्यादा ब्यूटी क्वींस के साथ कॉम्पिटिशन कर रही थीं, लेकिन खबर सामने आई है कि वह टॉप 12 में शामिल नहीं हो पाई हैं। मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुई थीं।
केजर ने पहनाया ताज
मिस यूनिवर्स 2024 डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग को पिछले साल 16 नवंबर 2024 को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था और वह यह खिताब जीतने वाली देश की पहली महिला थीं। उन्होंने मिस यूनिवर्स 2025 की विनर फातिमा को ताज पहनाया। 1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स आर्गनाइजेशन दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक मंच है जो कॉम्पिटिटर्स के बीच लीडरशिप, एजूकेशन, सोशल इंपेक्ट, डाइवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देता है।
मिस यूनिवर्स: टॉप- 5 की अनाउंसमेंट
टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनर सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और कोट दी, वोआर की ओलिविया यासे ने जगह बना ली है।
मिस मेक्सिको से सवाल- महिलाओं के पास में क्या चुनौतियां हैं?
मिस मेक्सिको का जवाब- मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल दूसरों के लिए करूंगी, हम यहां, बात करने, बदलाव करने और सब हासिल करने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और बहादुर हैं और वो हैं, जो इतिहास रचते हैं।
मिस फिलीपींस से सवाल- मानवता के लिए क्या योगदान होगा?
मिस फिलीपींस का जवाब- होप आफ पीपल। मैं लोगों के लिए उम्मीद बनना चाहती हूं, क्योंकि मैं एक बेहद गरीब बैकग्राउंड से आई हूं।
विवादों में रही प्रतियोगिता
हालांकि, इस साल का ये कॉम्पिटिशन धांधली और विवादों के आरोपों के कारण चर्चा में रहा। जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच द्वारा फाइनल से ठीक तीन दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद, मिस यूनिवर्स के दूसरे जज, फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी इस्तीफा दे दिया था।
कह दिया था बेवकूफ दिमाग
फातिमा बॉश ने इस महीने की शुरुआत में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए एक बड़े विवाद का सामना किया था। दो हफ्ते पहले मिस यूनिवर्स की मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल द्वारा एक मीटिंग के दौरान पब्लिकली रूप से आलोचना किए जाने के बाद फातिमा बॉश ने ड्रेमेटिक तरीके से वॉकआउट कर दिया था। लाइव स्ट्रीम सेशन के दौरान नवात ने उनके लिए बेवकूफ दिमाग शब्द का उपयोग किया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।