बांग्लादेश के फेनी जिले में हिंदू युवक समीर कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई है। वहीं, राजशाही जेल में बंद सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की इलाज के अभाव में मौत हो गई।

बांग्लादेश के फेनी जिले में हिंदू युवक समीर कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई
चटगांव/राजशाही। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया घटना चटगांव डिवीजन के फेनी जिले की है, जहाँ रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। समीर पेशे से ऑटोरिक्शा चालक था। पुलिस और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बदमाशों ने समीर को पहले बुरी तरह पीटा और फिर चाकू मारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद अपराधी उसका ऑटोरिक्शा भी लूट कर फरार हो गए।
समीर कुमार दास रविवार शाम को काम के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब 2 बजे उसका शव जगतपुर गांव के एक सुनसान खेत में मिला। स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सोची-समझी साजिश (प्लानिंग) के तहत की गई हत्या है। घटनास्थल से देसी हथियार बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले 23 दिनों के भीतर बांग्लादेश में किसी हिंदू व्यक्ति की हत्या का यह सातवां मामला है, जो वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हिंदू समुदाय के लिए दूसरी दुखद खबर राजशाही जिले से आई है, जहाँ जेल में बंद प्रसिद्ध हिंदू गायक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की मौत हो गई। प्रोलॉय चाकी, जो प्रतिबंधित आवामी लीग के जिला सांस्कृतिक सचिव थे, उन्हें 11 जनवरी की रात जेल में दिल का दौरा पड़ा था। परिजनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोलॉय प्रसिद्ध सांस्कृतिक आयोजक दिवंगत लक्ष्मी दास चाकी के पुत्र थे।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ टारगेटेड हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। समीर दास की हत्या से कुछ दिन पहले, 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में एक अन्य हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि (40 वर्ष) की भी धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार संगठनों और हिंदू संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, समीर दास की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।