बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी। सुनामगंज में जॉय महापात्रो की पीट-पीटकर हत्या। मोहम्मद यूनुस सरकार के दौरान बढ़ती हिंसा से हिंदू समुदाय में खौफ।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी
ढाका/सुनामगंज:स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुनामगंज जिले से सामने आया है, जहाँ जॉय महापात्रो नाम के एक हिंदू व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले जॉय को बुरी तरह पीटा और फिर उन्हें जहर दे दिया। गंभीर हालत में उन्हें सिलहट के एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ आईसीयू (ICU) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में बढ़ी हिंसा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के सत्ता संभालने के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ हफ्तों में हुई हत्याओं ने स्थानीय हिंदुओं में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है:
नरसिंगदी: यहाँ एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
जशोर: 5 जनवरी को हिंदू व्यापारी और पत्रकार राणा प्रताप की कट्टरपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मयमनसिंह: 18 दिसंबर को कपड़ा फैक्ट्री कर्मी दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर पीट-पीटकर मार डाला गया और फिर उनके शव को जला दिया गया।
शरियतपुर: 31 दिसंबर 2025 को व्यापारी खोकन चंद्र दास को चाकू मारने के बाद आग के हवाले कर दिया गया, जिनकी ढाका में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रशासन की चुप्पी और बढ़ता खौफ
मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक नेताओं ने इन हत्याओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की ढुलमुल कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बांग्लादेश का हिंदू समुदाय अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप और अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।